फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scam in PWD minister's district... Road made of 12 lakhs being uprooted by hand

Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी मंत्री के जिले में घपला... हाथ से ही उखड़ रही 12 लाख से बनी सड़क

Wed, 01 Mar 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Scam in PWD minister's district... Road made of 12 lakhs being uprooted by hand
खुटार रसवां कलां मार्ग की हाथ से कोलतार गिट्टी हटाकर दिखाता बुजुर्ग। संवाद
खुटार। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के गृह जनपद में ही सड़क निर्माण में घपला किया जा रहा है। खुटार से गांव रसवांकलां जाने वाली नवनिर्मित सड़क को लोगों ने हाथ से उखाड़कर बेहद घटिया निर्माण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मंगलवार को टीम ने सड़क की जांच की। निर्माण का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

खुटार के मुख्य चौराहे से गोला मार्ग से गांव रसवांकलां जाने वाले एक किलोमीटर मार्ग का डामर रोड बनाने का ठेका दिया गया था। सड़क का निर्माण आठ दिन पहले ही पूरा हुआ है। सड़क में कोलतार नाममात्र को ही डाला गया है। गिट्टी भी मानक के अनुरूप नहीं डाली गई है। निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री लगाने से सड़क निर्माण के आठ दिन बाद ही उखड़ने लगी है। खुटार के मोहल्ला रायटोला और गांव रसवां कलां के रामचरन, विपिन, बिहारीलाल, रामचंद्र, रामप्रसाद आदि ने बताया कि सड़क का निर्माण इतना घटिया तरीके से किया गया है कि रोड हाथ से ही उखड़ रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि निर्माण के समय भी उन लोगों ने ठेकेदार से मानक के अनुरूप निर्माण करने को कहा था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। पूर्व से बनी रोड को खोद कर बिना पत्थर, गिट्टी डाले ही बजरी और बेहद कम कोलतार डालकर भारी गोलमाल किया गया है। ऐसे में सड़क कुछ ही दिन में पूरी तरह से उखड़ जाएगी और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी रोड का निर्माण घटिया सामग्री से कराया गया था, जिस कारण रोड ज्यादा दिन नहीं चल सकी। लोगों ने कहा कि कार्रवाई नहीं की गई और रोड सही से नहीं बनवाई गई तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद से भी मामले की जांच की मांग की गई है। उधर ठेकेदार रामपाल वर्मा ने बताया कि रोड निर्माण में कोई कमी नहीं है। नई रोड को साइड से लोग उखाड़कर दिखा रहे हैं। जांच भी हो गई है। सैंपल भी भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में सब साफ हो जाएगा।
----------
तीसरी बार हो रहा निर्माण
खुटार से रसवां कलां जाने वाले जिस मार्ग का निर्माण कराया गया है, वह रायपुर पटियात, कुभियां माफी होते हुए जनपद लखीमपुर की सीमा तक बना है। लखीमपुर क्षेत्र के तमाम लोग इसी मार्ग से खुटार आते हैं और खुटार से भी तमाम लोग मोहम्मदी आदि के लिए इसी मार्ग से निकलते हैं। इस मार्ग का पहले भी दो बार निर्माण कराया जा चुका है, लेकिन निर्माण कार्य घटिया होने के कारण रोड कुछ ही दिन में टूट जाती है। बार-बार निर्माण से सरकार को राजस्व की भारी क्षति के साथ ही लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
------------------
लोगों ने वीडियो किया वायरल
रोड को हाथ से उखाड़ते हुए लोगों ने वीडियो और फो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। वीडियो में जिस तरह रोड उखड़ रही है, उससे साफ है कि निर्माण बेहद ही घटिया हुआ है और कुछ ही दिन में रोड पुरानी हालत में पहुंच जाएगी। रोड का निर्माण शुरू होते ही मानक पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन जिम्मेदार जेई, एक्सईएन आदि ने कोई ध्यान नहीं दिया। वीडियो वायरल होने पर खुद को बचाने के लिए जांच की बात कही जाने लगी है।

-------------
जेई ने मौके पर पहुंच कर की जांच, सैंपल लिया
पीडब्ल्यूडी के जेई केके वर्मा ने बताया कि लगभग 12 लाख की लागत से गोला रोड बाईपास से रसवा कलां की ओर एक किमी रोड बना है। शिकायत पर मैंने मौके पर जांच की है। काम ठीक तरह से कराया गया है। निर्माण का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खुटार रसवां कलां मार्ग की हाथ से कोलतार गिट्टी हटाकर दिखाता बुजुर्ग। संवाद

खुटार रसवां कलां मार्ग की हाथ से कोलतार गिट्टी हटाकर दिखाता बुजुर्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed