फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saved the sacks of grains that were washed away in the two and a half feet water flowing on the road

Shahjahanpur News: सड़क पर बहते ढाई फुट पानी में बहीं अनाज की बोरियां बचाईं

Wed, 27 Aug 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Saved the sacks of grains that were washed away in the two and a half feet water flowing on the road
मिर्जापुर में बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद बचाव करते लोग। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : संवाद
कलान। गंगा की बाढ़ से घिरे मिर्जापुर क्षेत्र के गांव इस्लामनगर से बहरिया गांव जा रही अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली मंगलवार की शाम सड़क पर बहते ढाई फुट पानी में पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली पर बैठे दो लोगों ने कूदकर बमुश्किल जान बचाई।
विज्ञापन

गंगा में पानी बढ़ जाने से तटीय गांव इस्लामनगर फिर से टापू बन गया है। पानी गांव में घुसकर कई घरों के करीब पहुंच गया है। इसी बीच, गांव के मोहनलाल मिश्रा ने इस्लामनगर में एक व्यक्ति से 116 कट्टा गेहूं खरीदा और उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर वह बहरिया गांव रवाना हुए। चूंकि, गांव की सड़क पर ढाई फुट तक पानी भरा है। इसलिए ट्रैक्टर का एक पहिया सड़क से नीचे उतर कर एक गड्ढे में चला गया। नतीजे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह से पलट गई।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जेसीबी से बचाव और राहत कार्य शुरू कराया। इससे पहले भी इसी इलाके में बाढ़ में डूब कर एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो चुकी है। एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि अनाज और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पानी से निकाल लिया गया है। बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed