{"_id":"679fc82aa07d72527a060db9","slug":"saved-himself-by-taking-the-help-of-the-bridgewill-remember-that-scene-for-the-rest-of-his-life-shahjahanpur-news-c-4-bly1048-572851-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुल का सहारा लेकर खुद को बचाया...जीवनभर याद रहेगा वह दृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुल का सहारा लेकर खुद को बचाया...जीवनभर याद रहेगा वह दृश्य
Mon, 03 Feb 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्रधान अजय प्रताप। स्रोत: स्वयं
कांट। हरिउरा गांव के प्रधान अजय प्रताप और अभय प्रताप महाकुंभ में हादसे को याद कर सिहर जाते हैं। उन्होंने खुद को पुल का सहारा लेकर सुरक्षित किया। चारों और चीख-पुकार और सायरन की आवाज गूंज रही थी। घायलों की चीत्कार से लोग दहल गए। अजय कहते हैं कि ईश्वर का शुक्र है कि वह बचकर लौट आए।
ग्राम प्रधान अजय प्रताप सिंह अपने मित्र अभय प्रताप सिंह, देवीदीन व परिवार की गुड्डी देवी, पार्वती देवी के साथ 28 जनवरी को निजी कार से कुंभ स्नान के लिए गए थे। फाफामऊ में छह घंटे जाम में फंसते हुए रात लगभग एक बजे पार्किंग तक पहुंच पाए। मौनी अमावस्या होने के कारण करोड़ों की भीड़ थी। ऐसे में निकलना मुश्किल हो रहा था। पार्किंग से कई किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद त्रिवेणी संगम से लगभग आठ सौ मीटर पहले 29 जनवरी की सुबह तीन बजे पहुंचे ही थे कि वहां पर हादसा हो गया। चारों तरफ चीख-पुकार एवं सायरन की आवाजें ही सुनाई दे रहीं थीं।
इतना भयभीत हो गए कि खुद को पुल का सहारा लेकर सुरक्षित किया। लगभग पांच बजे स्थिति और बिगड़ गई। इसमें सभी पांचों साथी बैरिकेडिंग में फंस गए। भीड़ का दबाव इतना था कि ऐसा प्रतीत होता था कि हम सभी बच नहीं पाएंगे। आंखों के सामने घटित घटना पूरे जीवन याद रहेगी। प्रधान व अन्य साथी लौटकर गांव आए तो शुभचिंतकों की भीड़ लग गई।