{"_id":"67bcb4d1a67ab952dd01a875","slug":"saved-from-drowning-in-the-pondthe-young-man-died-after-spending-15-minutes-in-traffic-jam-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-138394-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तालाब में डूबने से बचाया...15 मिनट जाम में तड़पकर मर गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तालाब में डूबने से बचाया...15 मिनट जाम में तड़पकर मर गया युवक
Mon, 24 Feb 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
पुवायां के मलय गुप्ता का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां। पुलिस की लापरवाही से राजीव चौक पर लग रहे जाम ने युवक की जान ले ली। तालाब में डूबे युवक को तत्काल इलाज की जरूरत थी लेकिन सीएचसी ले जा रहे पुवायां के थाना प्रभारी की गाड़ी राजीव चौक पर भीषण जाम में फंस गई। लगभग 15 मिनट बाद किसी तरह वाहन को निकलवाकर युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुवायां के मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी मलय गुप्ता (38 वर्ष) सोमवार शाम थाने के सामने हरेराम मंदिर परिसर में बने तालाब किनारे टहल रहे थे। अचानक पैर फिसल जाने से वह तालाब में जा गिरे और डूबने लगे। परिसर में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर यूपी-112 को सूचना दी गई। यूपी-112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी के साथ ही फायर स्टेशन को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड का वाहन मंदिर आते समय जाम में फंस गया। वाहन जाम में फंस जाने से दमकलकर्मी वाहन से उतरकर दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों के रस्सा बांधने के बाद थाने के सिपाही रामनरेश ने तालाब में कूदकर मलय को बाहर निकाला।
मौके पर मौजूद एक मेडिकल स्टोर कर्मचारी ने देखा तो मलय की नब्ज चल रही थी। इसके बाद थाना प्रभारी की गाड़ी मलय को सीएचसी लेकर चली तो चंद कदम दूर राजीव चौक पर जाम में फंस गई। लगभग 15 मिनट बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वाहन को निकलवाया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने मलय को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे परिजन मलय की मौत की जानकारी पाकर बिलख उठे। नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री कपिल गुप्ता सहित नगर के तमाम लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
मलय के भाई मनीष गुप्ता का पुवायां में गन्ना क्रशर है। मनीष और मलय का संयुक्त परिवार है। मलय की मौत से पत्नी श्वेता गुप्ता, पुत्र 12 वर्षीय अथर्व गुप्ता, 10 वर्षीय पुत्री रूही गुप्ता, भाई मनीष गुप्ता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मलय के पिता राकेशचंद्र गुप्ता की 14 फरवरी 2024 और मां सुधा गुप्ता की छह माह पहले मौत हो गई थी।
--
लगातार बजता रहा हूटर...नहीं निकल पाई थाना प्रभारी की गाड़ी थाना प्रभारी की गाड़ी जाम में 15 मिनट फंसी रही और लगातार हूटर बजाती रही। इसके बाद भी वाहन को जाम से निकलने में 15 मिनट लग गए। ऐसे में आम लोगों के वाहन कितने समय में निकल पाते होंगे, यह आसानी से समझा जा सकता है। जाम को लेकर सीएचसी पहुंचे लोगों में भी व्यापक चर्चा रही।
--
हाईवे पर चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड और ई रिक्शा बनते हैं जाम का सबब
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। पुवायां में आए दिन लगने वाले जाम ने आखिर मलय की जान ले ली। राजीव चौक के पास शाहजहांपुर, खुटार और बंडा रोड पर अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहे हैं। चालक वाहनों को हाईवे पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे आए दिन जाम लगता है। पास में ही ई-रिक्शा चालक भी आधा हाईवे घेरकर ई-रिक्शा खड़े कर देते हैं। यह भी जाम लगने का बड़ा कारण हैं।
राजीव चौक से मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे और शाहजहांपुर-पलिया हाईवे निकला है। इसके अलावा इसी चौराहे से निगोही रोड और कस्बे के अंदर का मार्ग भी है। चौराहे के पास ही निगोही रोड पर फुटपाथ घेरकर सब्जी की दुकानें लगाई जाती है। इस कारण यहां दिनभर वाहनों और लोगों का भारी आवागमन रहता है। चौराहे पर रोजाना पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी डग्गामार वाहनों, ई रिक्शा और हाईवे घेरकर वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई नहीं करते हैं।
पुलिसकर्मी तब सक्रिय होते हैं जब भारी जाम लग चुका होता है। अमर उजाला ने 18 फरवरी के अंक में जाम लगने से बड़ी घटना होने से आगाह करते हुए खबर प्रकाशित की थी। सोमवार को आशंका सच साबित हुई और पुलिस की लापरवाही के चलते लगे जाम ने मलय गुप्ता की जान ले ली। थाना प्रभारी ने बताया कि इस समय स्टाफ कम है। राजीव चौक पर शाम को जाम लग गया था। दो दिन में जाम का स्थाई समाधान किया जाएगा। परिजनों की सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
--
इस तरह हुआ घटनाक्रम
- शाम 6.21 पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची, थाना प्रभारी को दी जानकारी।
- 6.25 बजे फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना।
- 6.30 पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
- 6.35 बजे दमकलकर्मी पहुंचे, सिपाही रामनरेश ने मलय को निकाला।
- 6.40 पर मलय को थाना प्रभारी की गाड़ी से सीएचसी रवाना किया।
- 6.41 पर थाना प्रभारी की गाड़ी जाम में फंसी।
- 6.55 पर मलय को लेकर गाड़ी सीएचसी पहुंची।