फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sard hawao se thithuran badhi

बादल, बारिश और सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी

Sat, 13 Dec 2014 09:14 PM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sat, 13 Dec 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
sard hawao se thithuran badhi
शनिवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। सर्द हवाएं चलने से
विज्ञापन
सर्दी के तेवर तीखे हो गए। अधिकांश लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझा। जो लोग निकले भी तो इंतजाम करके ही निकले।
शनिवार सुबह से ही मौसम खराब था। अधिकांश लोग घरों से देरी से निकले। दोपहर तक बूंदाबांदी शुरू हो गई और शाम करीब तीन बजे से रिमझिम बारिश होने लगी। शाम तक करीब 9.2 मिलीमीटर बारिश हो गई। इससे अधिकतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस गिर गया।
शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था, शनिवार को घटकर 16.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री पर आ गया।
00
ऊनी कपड़ों की खूब हुई दुकानदारी
शनिवार को मौसम के तेवर तीखे होने पर लोगों को गर्म कपड़े खरीदने की सुध आई। इस वजह से शहर में गर्म कपड़ों की दुकानों से लेकर सड़क और फुटपॉथ पर सजने वाली दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ बाजारों में मौजूद रही।
00
बाजारों में लोगों ने जलाए अलाव
सर्दी बढ़ने पर दुकानों पर बैठें दुकानदारों ने अपनी सुविधा के अनुसार अलाव जलवाने की व्यवस्था की। वहीं, आग को देखकर राहगीरों ने खुद को सर्दी से बचाने के लिए आग से हाथ सेंकने में गुरेज नहीं किया। नगर पालिका परिषद और विद्या प्लाईवूड की ओर से भी शहर में कई स्थानों पर अलाव जलवाना शुरू हो गया है।
00
मौसम की मार से ट्रेनें भी प्रभावित  
0 शनिवार को लंबी दूरी की ट्रेनें लेट होने की वजह से स्टेशन पर भारी भीड़ रही। मौसम की मार की वजह से ट्रेनें भी काफी लेट रहीं। डाउन लाइन की सद्भावना एक्सप्रेस 16 घंटे, जननायक एक्सप्रेस नौ घंटे, पंजाब मेल सात घंटे लेट हुईं। वहीं अप-लाइन पर सहारनपुर पैसेंजर आठ घंटे, शहीद एक्सप्रेस पौने छह घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस साढे़ आठ घंटे, काठगोदाम एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे मुख्य रूप से लेट रहीं। बूंदाबांदी होने की वजह से स्टेशन पर पहुंचे लोगों ने स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना ही मुनासिब समझा।
00
इन बीमारियों के होने की आशंका
--------------
जिला अस्पताला के सीएमएस एनडी अरोरा के मुताबिक बारिश में भीगने से निमोनिया, फेफड़े का इन्फेक्शन, कोल्ड डायरिया, बुखार, जुकाम और स्किन संबंधी स्किन संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
00
आलू और गन्ने की रिकवरी हो सकती प्रभावित
गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिक अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि इस बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को फायदा होगा। वहीं आलू में झुलसा रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसके साथ ही अधिक बारिश होने से गन्ने की रिकवरी भी प्रभावित हो सकती है।  
00
आज मौसम खुलने की उम्मीद
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश होने के आसार न के बराबर है। शुक्रवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना थी, लेकिन बारिश 10 मिलीमीटर के करीब हो जाने से मौसम काफी सर्द हो गया।
00

33 केवीए लाइन के तार टूटे
पैना से ककरा की ओर जाने वाली 33 केवीए की बिजली लाइन में चांदमारी मैदान के पास तार टूट गए। इससे मदरा खेल, तिलहर जई, अलीजई, आनंदपुरम, बीवीजई हद्दफ, लोहारों वाला चौराहा आदि मोहल्लों की बिजली सप्लाई काफी देर तक प्रभावित रही।
00
टेलीफोन एक्सचेंज फीडर खराब
बहादुरगंज सब-स्टेशन का टेलीफोन एक्सचेंज फीडर शाम चार बजे से खराब हो गया, जिसे शाम तक सही नहीं किया जा सका। इससे टेलफोन वाली गली, ताजूखेल, पीली कोठी, शास्त्री नगर कालोनी, झंडाकलां आदि मोहल्लों की बिजली गुल रही। जेई शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि फीडर सही करने का प्रयास किया जा रहा है।
00
बाला तिराही के पास 11 केवीए की लाइन उड़ा
अब्दुल्लागंज सब स्टेशन की 11 केवीए की लाइन में बाला तिराही के पास करीब 11 बजे लाइन फॉल्ट हो गई। फॉल्ट सही करने का काम भी किया गया, लेकिन इससे जियाखेल और अन्य कई मोहल्लों में भी बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी।
00
बिजली विभाग के नगर क्षेत्र के एक्सईएन एके शुक्ला ने बताया कि शनिवार को बिजली कटौती नहीं की गई। बारिश होने की वजह से अक्सर फॉल्ट हो जाते हैं। इस वजह से बिजली सप्लाई में ट्रिपिंग की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed