फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sarak

योगी जी! नेशनल हाईवे घोषित कटरा-बिल्हौर मार्ग पर हिचकोले खा रहे वाहन

Mon, 19 Aug 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
sarak
शाहजहांपुर। करीब दो दशक पहले कटरा से बिल्हौर (कानपुर) वाया फर्रुखाबाद तक डबल लेन बनाए गए स्टेट हाईवे को भारत सरकार ने भले ही राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दे दिया हो, लेकिन नियमित देखरेख के अभाव में सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। लंबी दूरी के वाहन जलालाबाद से आगे बढ़ते ही फर्रुखाबाद तक हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं और इस वजह से मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इधर, हथौड़ा रेलवे क्रासिंग के आगे रूपईडीहा-दिल्ली स्टेट हाईवे से जुड़ने वाली अटसलिया लिंक रोड में भी जगह-डगह गड्ढे होने से बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

जलालाबाद। यहां से फर्रुखाबाद की 60 किमी दूरी के शुरुआती 15 किमी तक कटरा-बिल्हौर मार्ग कमोवेश ठीक है, लेकिन चौरसिया गांव के पास रोड पर महीन बजरी और कोलतार की ऊपरी परत गायब हो चुकी है। सड़क पर बजरी बिखरे होने से अक्सर दुपहिया वाहन स्लिप होने से लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। अल्हागंज तक 25 किमी दूरी तय करने के बाद आगे का सफर और कठिन हो जाता है। हुल्लापुर चौराहा से लेकर रामगंगा पुल तक रोड पर गहरे गड्ढेे हो जाने से रोड के इस हिस्से में एक्सीडेंट के कई जोन बन गए हैं। सावन में गंगा जी से कांवड़ भरकर लाने वाले श्रद्धालुओं को रोड के ऊबड़-खाबड़ हिस्से नापते हुए गुजरना पड़ा। पूर्णिमा तिथि को गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद जाने वाले बाइक सवारों के साथ अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन

रोजा। अटसलिया से रूपईडीहा-दिल्ली स्टेट हाईवे पर हथौड़ा क्रासिंग के आगे मोहम्मदी रोड पर जुड़ने वाले बमुश्किल 2.5 किमी लंबे लिंक रोड की प्रशासन को तभी याद आती है, जब हथौड़ा चौराहा से सीधे गोला अथवा लखीमपुर खीरी के लिए वाहन निकालना संभव नहीं होता। वीवीआईपी दौरों में रूट डायवर्जन होने पर भी गोला और खीरी की ओर से आने वाला ट्रैफिक इसी लिंक रोड पर मोड़ा जाता है। हथौड़ा क्रासिंग पर रेलवे का ओवर ब्रिज बनने के बाद से भारी वाहन लिंक रोड से निकलने कम हो गए, लेकिन उसकी अहमियत कहीं से कम नहीं हुई। लिंक रोड के किनारे बसे अटसलिया, दिउरिया, बरनई, नौगवां, बसुलिया, हुसैनापुर आदि गांवों के करीब 20 हजार लोगों के ब्लॉक अथवा जिला मुख्यालय तक जाने का यही इकलौता रास्ता है, लेकिन गत कई वर्ष से मरम्मत नहीं कराए जाने के चलते रोड पर कई जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। मां वैष्णों राइस मिल के पास हाल ही में हुई दुर्घटनाओं में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, लेकिन सड़क की दशा जस की तस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर हादसों पर एक नजर
जनवरी से 14 अगस्त तक करीब 140
कुल मरने वालों की संख्या करीब 30
घायलों की संख्या करीब 170
हाईवे पर इन स्थानों पर होते है अधिक हादसे
कटरा फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर राजभोग रेस्टोटेंट के सामने, मालहूपुर मोड़, अतिवरा मोड़, बालाजी धाम के पास, बझेड़ा वाली पुलिया, कोला मोड़, याकूबपुर तिराहा व बझेड़ा वाला तिराहा।
कटरा से फर्रुखाबाद तक सड़क कई जगहों पर उखड़ चुकी है बरसात में स्थिति और भी खराब हो गई है। जिससे खासकर छोटे वाहनों को चलाने में बहुत दिक्कत होती है काफी समय पहले मरम्मत के नाम पर केवल खानापूरी कर दी गई थी।
कन्हैया,निवासी बझेड़ा
राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो जाने के बाद से पीडब्लूडी मरम्मत भी नहीं करवा रहा। जबकि इस पर ट्रैफिक का भारी दबाव है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होना व जाम लगने की समस्या बनी रहती है। बझेड़ा वाली क्षतिग्रस्त पुलिया भी ट्रैफिक के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है, परंतु कोई ध्यान नही दिया जा रहा।

अरुण सिंह, निवासी नवदिया
कटरा-बिल्हौर मार्ग की मरम्मत कराने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। मंडल आयुक्त के स्तर पर सोमवार को होने वाली बैठक में भी संबंधित अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लिंक रोड बनाने वाली एजेंसी अथवा विभाग से अटसलिया रोड की मरम्मत कराई जाएगी।
-इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed