फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sant Kirpal Singh Birthday

जन्मदिन पर याद किए गए संत कृपाल सिंह

Mon, 29 Feb 2016 12:09 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 29 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sant Kirpal Singh Birthday

 संत कृपाल सिंह के जन्मदिन पर रविवार को पुवायां के जेबा रोड स्थित सावन कृपाल रुहानी मिशन आश्रम में सत्संग आयोजित किया गया।

विज्ञापन

सत्संग में प्रवचन करते हुए हरदोई से आए सीपी सिंह ने संत कृपाल सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. पीएस सोमवंशी ने कहा कि प्रेम तो सभी करते हें, लेकिन यह प्रेम सांसारिक है। संत कृपाल सिंह का प्रेम शाश्वत और सर्व भौम था, जो मानव मात्र ही नहीं प्राणि मात्र के लिए था। रामपाल ने संत दर्शन और सत्संग की महिमा का बखान किया।
इससे पूर्व राजमाता मृदुल सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आश्रम में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। आश्रम की ओर से राजमाता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सीपी सिंह ने चेयरमैन को स्मृति चिह्न प्रदान किया। आयोजन में सरला वर्मा, रमेश वर्मा, शिवराम, सुरेंद्र गुप्ता, गंगाराम, मंजू सिंह, बाबूराम, रामऔतार, ऊषा शर्मा, श्रीओम गुप्ता, सुधा गुप्ता, रजनीश कुमार, महेंद्र सिंह, विजय कुमार, अभय सिंह, अवधेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाने की मांग
खुटार। बरा उर्फ सलनहा गांव निवासी मोहम्मद हनीफ, नसीम अहमद, रियाजुद्दीन, जाहिद अली, वाजिद अली, हामिद अली, खलील अली, नियामतुल्ला, बराती अली, शराफत अली ने डीएम को भेजे पत्र में कब्रिस्तान की बाउंड्री कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि कब्रिस्तान की बाउंड्री न होने से जानवर घुस आते हैं। गांव के कुछ लोग कब्रिस्तान में ट्रैक्टर ट्राली भी खड़ी कर देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ता की हुई बैठक
खुटार। रविवार को नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन सक्सेना के आवास पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान पवन सक्सेना ने कहा कि आगरा के विहिप महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर की हत्या के आरोपियों पर रासुका लगाकर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा अरुण के परिवार के लोगों को 50 लाख रुपए की सहायता, मकान और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए।  इस दौरान ध्यानू सिंह, अभिषेक सिंह, मोहित शर्मा, सुशील राठौर, अमित यादव, किशन कठेरिया, चंदन कठेरिया, रचित श्रीवास्तव, शिवा, रमाकांत शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed