फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sanitation workers stage a protest at the municipal office; warn of a strike.

Shahjahanpur News: सफाईकर्मियों ने पालिका में दिया धरना, हड़ताल की चेतावनी

Fri, 16 Oct 2026 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers stage a protest at the municipal office; warn of a strike.
जलालाबाद। विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने से नाराज सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को पालिका परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। सफाईकर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रांत मंत्री एवं पूर्व सभासद प्रेमप्रकाश वाल्मीकि ने बताया कि कर्मचारी जुलाई से ईओ और प्रशासनिक अधिकारियों को मांगपत्र दे रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 19 सितंबर को सफाई कार्य न करने का निर्णय लिया था। त्योहार और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक के आग्रह पर कर्मचारियों ने सफाई की, लेकिन पालिका ने उन्हें गैरहाजिर कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग नियमों के तहत कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए, लेकिन यह सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ईओ से वार्ता चल रही है। मांगों का समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed