{"_id":"6ad27b79d3bed4ac7506b0ed","slug":"sanitation-workers-in-jalalabad-call-off-strike-following-written-assurance-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187650-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद में लिखित आश्वासन पर सफाईकर्मियों ने टाली हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद में लिखित आश्वासन पर सफाईकर्मियों ने टाली हड़ताल
विज्ञापन
जलालाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दे रहे सफाईकर्मियों को पालिका प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद सफाईकर्मियों ने प्रस्तावित हड़ताल टाल दी और दोपहर से काम पर लौट आए।
ईओ एचएन उपाध्याय ने बताया कि सफाईकर्मियों की सभी जायज मांगों का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया है। एक दिन का वेतन काटे जाने के मामले में जांच कराई जाएगी। शिकायत सही मिलने पर अगले महीने के मानदेय के साथ वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एरियर का भुगतान भी कर दिया गया है, जो जल्द ही कर्मचारियों के खातों में पहुंच जाएगा।
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रांत मंत्री एवं पूर्व सभासद प्रेमप्रकाश वाल्मीकि ने बताया कि मांगों के निस्तारण का लिखित आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल टाल दी गई है।