{"_id":"584c4e614f1c1bb35b447c8f","slug":"sandeep-handedly-broke-the-injured-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल सैनिक संदीप ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल सैनिक संदीप ने भी तोड़ा दम
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
सैनिक संदीप का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल सैनिक संदीप कुमार ने भी दम तोड़ दिया। जबकि उसके दोस्त प्रद्युम्न पाठक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को दोनाें शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बे के निवासी रमेश चंद्र का 24 वर्षीय सैनिक पुत्र संदीप कुमार और उसका दोस्त 18 वर्षीय प्रद्युम्न पाठक पुत्र अनिरूद्ध पाठक शुक्रवार शाम लगभग साढे़ सात बजे बाइक से ढाईघाट की तरफ गये थे। आठ बजे के करीब रमेशचंद्र को एक ग्रामीण ने दूरभाष पर संदीप व प्रद्युम्न के रोड पर घायल पड़े होने की सूचना दी। रमेश परिवार वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक प्रद्युम्न की मौत हो चुकी थी, जबकि संदीप अंतिम सांसे ले रहा था।
लोगों ने बताया कि घने कोहरे में अचानक रोड पर आयी नीलगाय से बचते समय उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक सहित रोड पर गिर गये थे। घायल सैनिक संदीप को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सैनिक के पिता रमेश चंद्र ने रोते बिलखते हुए बताया कि चार वर्ष पूर्व संदीप 23 राष्ट्रीय रायफल्स में भर्ती हुआ था। इस समय उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सिपाही के पद पर थी। वह 28 नवंबर को एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन
काश! शहीद हो जाता बेटा
मिर्जापुर। मृतक सैनिक संदीप के पिता रमेश चंद्र ने बताया कि जब जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर के आर्मी कैंप पर हुए पाक आतंकी हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हुए थे तब संदीप उसी जगह दूसरे कैंप में था। उन्होंने कहा कि काश! संदीप देश की रक्षा करते हुए शहीद हो जाता तो उन्हें इतना दुख नहीं होता।
माली हालत भी ठीक न थी
मिर्जापुर। सैनिक संदीप के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी।पांच भाइयों में वह सबसे बड़ा था। उसकी मां सोनी की लगभग तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। संदीप के छोटे भाइयों में प्रदीप, शिवम, अभिषेक तथा सबसे छोटा छह वर्ष का किशन को उनकी चाची कविता संभाले हुए हैं। बड़े बेटे जैसे भतीजे की मृत्यु से कविता बार बार बेहोश हो रहीं हैं।
सेना के सूबेदार ने परिवार को बंधाया ढांढस
मिर्जापुर। सैनिक संदीप की मृत्यु की सूचना पर 23 राष्ट्रीय रायफल्स के कमांडिंग आफीसर कर्नल विवेक पशुपति नाथ के निर्देश पर सूबेदार जयवीर सिंह राठौर ने यहां आकर मृतक सैनिक के परिवार को सांत्वना दी और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की।
राजनेताओं ने परिवारों को दी सांत्वना
मिर्जापुर। कस्बे के दो युवाओं की अचानक मृत्यु पर पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, भाजपा नेता मनोज कश्यप, मलिखान सिंह लोधी, श्यामबाबू सिंह,देवेन्द्र सिहं यादव, बसपा नेता डा. नरेंद्र कुमार, श्यामलाल सागर, थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मिर्जापुर क्षेत्र में 17 घंटे में हुईं चार अकाल मौतें
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। क्षेत्र मे 17 घंटे के अंदर चार युवाओं की सड़क दुघर्टनाओं में मृत्यु हो गई। कस्बे के सैनिक संदीप व उसके दोस्त प्रद्युमन की जिस समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई ठीक उसी समय एक पिकअप चालक ने तांगे को टक्कर मार कर एक युवक को मौत के घट उतार दिया। शनिवार दोपहर को भी ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गये। इनमें छोटे भाई की इलाज को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।
बिहार प्रांत के गया जिले के वजीरगंज थानांर्तगत गांव हरिबीघा निवासी 30 वर्षीय मिंटू पुत्र सुखदेव चौहान यहां रघुवंशी ब्रिक फील्ड नूरपुर तरसौरा पर ईंट पथाई का काम कर रहा था। शुक्रवार सांय करीब साढे़ सात बजे मिंटू मिर्जापुर बाजार से खाने पीने का सामान खरीदकर तांगे से गांव नूरपुर तरसौरा ईंट भट्टे पर जा रहा था। बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप के समीप दूध ले जाने वाली पिकअप ने तांगे को टक्कर मार दी। इससे मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मिंटू की मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार को दोपहर थाने के समीप बाइक से जलालाबाद की ओर जा रहे कलान थाना क्षेत्र के गांव अगरासी निवासी 32 वर्षीय सुनील मिश्रा व दिनेश मिश्रा पुत्र रामनरेश मिश्रा की बाइक को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनाें भाई घायल हो गए। इनमें छोटे भाई सुनील की हालत गंभीर थी। पुलिस ने दोनाें घायलों को अस्पताल भेज दिया। रास्ते में सुनील की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कोला पुल के पास पकड़ लिया जबकि चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। पुलिस ने सुनील के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।