फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sampurn samadhan diwas

संपूर्ण समाधान दिवस: लापरवाही पर डीएम ने तहसीलदार को फटकारा

Tue, 23 Nov 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
sampurn samadhan diwas
जलालाबाद में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम इंद्र विक्रम सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। एक महिला की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार चमन सिंह से नाराजगी जताते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। शनिवार को होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस अवकाश पड़ने के कारण सोमवार को आयोजित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अधिकारी शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। डीएम ने कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के तहत 25 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की। विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टालों का जायजा लिया। समाधान दिवस में कुल 39 शिकायतें आईं, परंतु एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

गांव पीरु की महिला विद्या शर्मा ने डीएम को बताया कि उसके ससुर रामदीन ने एक्सप्रेसवे के लिए करीब पांच महीने पहले जमीन का बैनामा किया था। अभी तक उसका भुगतान खाते में नहीं आया, जबकि उसकी सास की तबीयत खराब है और उसे रुपयों की जरूरत है। बुजुर्ग होने के बाद भी उसके ससुर भुगतान के लिए तहसील के कई चक्कर लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। कहा कि लाभार्थी के खाता नंबर से लेकर जहां भी त्रुटि मिले उसको दुरुस्त करवाकर तीन दिन के अंदर उसका भुगतान खाते में डलवाएं। इस दौरान एसपी एस. आनंद, एसडीएम बरखा सिंह, सीओ मस्सा सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारी रहे नदारद, रिपोर्ट डीएम को भेजी
तिलहर। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 34 शिकायतों में मात्र एक शिकायत का मौका पर निस्तारण हो सका। कई विभागों के 30 अधिकारी गैरहाजिर रहने पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी है। समाधान दिवस में खाली कुर्सियां देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए पूर्वाह्न 11:30 बजे उपस्थिति ली।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी तिलहर, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, जल निगम, नलकूप विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, बीडीओ निगोही व मदनापुर, सीडीपीओ जैतीपुर, निगोही एवं मदनापुर, एडीओ पंचायत तिलहर, खुदागंज, मदनापुर, निगोही, सहायक विकास अधिकारी मदनापुर, सहायक विकास अधिकारी कृषि तिलहर, एडीओ कृषि जैतीपुर, निगोही, मदनापुर, एडीओ सहकारी समितियां मदनापुर, एडीओ समाज कल्याण जैतीपुर, तिलहर, खुदागंज, निगोही, मदनापुर वह सहायक वन संरक्षक गैरहाजिर पाए गए। इस दौरान तहसीलदार तृप्ति गुप्ता, सीओ अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed