{"_id":"bf3a96ded3610dee8e9dc01dbb62754a","slug":"samman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकल सम्मान से नवाजे गए कवि अनिल अमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकल सम्मान से नवाजे गए कवि अनिल अमल
शाहजहांपुर
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को मौसम साफ रहने के कारण खिरनीबाग मैदान में चल रहे खादी महोत्सव में लोग उमड़ पड़े। मेले में लगे विभिन्न स्टालों पर भीड़ देखी गई। सायंकालीन सत्र में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओज के कवि अनिल शुक्ल अमल (लखीमपुर) को राज बहादुर विकल सम्मान से नवाजा गया। उन्हें मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि माझी ने मेले का भ्रमण कर स्टाल स्वामियों का उत्साहवर्धन किया।
सोमवार को धूप खिलते ही मेला मैदान महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों से भरने लगा था। खादी के अलावा लोगों ने डेकोरेशन, श्रंगार, आयुर्वेदिक औषधियां, परदे, शाल, सूट, कुर्ती, जूते-चप्पल, चूड़ियों आदि की खरीददारी की। वहीं कुछ लोगों ने नारियल पानी और चाट-पकौड़ी का भी आनंद लिया। मेले में देर शाम तक ग्राहक उमड़ते रहे। सायंकालीन सत्र में साहित्यप्रेमियों ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया। संयोजक डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में रमेश भइया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी, सीएमएस डॉ. डीके सोनकर, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, पंकज मिश्रा, विमला बहन, आभा पांडेय, आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।