{"_id":"67e5a1a592f0f037db0b1807","slug":"samajwadi-party-city-president-assaulted-supporters-furious-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-140423-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सपा नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट, समर्थकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सपा नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट, समर्थकों में रोष
Fri, 28 Mar 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर की छोटी गल्ला मंडी में मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ व्यापारियों ने सपा के नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता के साथ मारपीट कर दी। घटना से नाराज कई कार्यकर्ता संजीव गुप्ता के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
संजीव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सदर बाजार स्थित छोटी गल्ला मंडी में उनकी दुकान है। दोपहर के समय उनका पड़ोसी मोहल्ला मदननगर निवासी एक व्यक्ति उनकी दीवार में तोड़फोड़ कर रहा था। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे और आरोपी को मना किया तो आरोपी के साथ परिवार के चार लोग और आ गए। आरोपियों ने पांच अन्य लोगों को बुला लिया और उनसे गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। शोर सुनकर लोग आए तो आरोपी भाग निकले।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपियों की तलाश की। पुलिस को एक आरोपी के घर से अंग्रेजी शराब की पेटी मिली है। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके घर से शराब बरामद हुई है, उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।