फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saluting the martyrs, a rally was taken out for rescue from the fire

Shahjahanpur News: शहीदों को नमन कर आग से बचाव के लिए निकाली रैली

Sat, 15 Apr 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Saluting the martyrs, a rally was taken out for rescue from the fire
अग्निशमन दिवस पर शहीदों के प्रतीक चिन्ह पर पुष्प अर्पित करते पुवायां फायर स्टेशन के प्रभारी। सं
- कृष्णानगर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने शहीद स्तंभ पर अर्पित किए पुष्प
विज्ञापन

- विभिन्न मार्गों से गुजरी रैली, लोगों को आग से बचाव के लिए जागरूक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। वर्ष 1944 को मुंबई बंदरगाह पर अग्निशमन सेवा के 66 अधिकारी और कर्मचारियों की शहादत को याद किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग के सेवा दिवस का शुभारंभ हुआ। सीएफओ अरुण कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीद स्तंभ के सामने पुष्प अर्पित कर नमन किया। लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई।
शुक्रवार सुबह कार्यक्रम में कृष्णानगर स्थित कार्यालय में सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने शहीद प्रतीक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीएफओ ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में फोर्टस्ट्रीकन नामक माल वाहक समुद्री जहाज में भयंकर विस्फोट के साथ भीषण अग्निकांड हुआ था। इसमें अग्निशमन सेवा के 66 अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए थे। उन्हीं की याद में सीएफओ ने अग्निशमन वाहनों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली खिरनीबाग, जीआईसी, सुभाष चौराहा, रेती, पुत्तू लाल चौराहा, पक्का पुल, अग्रसेन तिराहा, राजघाट चौकी होते हुए कच्चा कटरा होते गुजरी। इस दौरान लोगों को आग से बचाव के लिए पंफलेट्स भी दिए गए।
विज्ञापन

पुवायां। पुवायां के फायर स्टेशन पर शुक्रवार को दमकल विभाग के कर्मियों ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया। इस दौरान अग्निकांडों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। फायर स्टेशन पुवायां के प्रभारी आकाश सिंह ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इसके तहत आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के प्रतीक चिह्नों पर श्रद्धांजली अर्पित की गई। दमकल कर्मियों ने नगर में घूमकर लोगों को आग से बचाव के तरीके बताकर जागरूक किया और अधिकारियों के पास जाकर पिन फ्लैग लगाए। इस मौके पर महेंद्र पाल शर्मा सहित कई फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौजूद रहे।

अग्निशमन दिवस पर शहीदों के प्रतीक चिन्ह पर पुष्प अर्पित करते पुवायां फायर स्टेशन के प्रभारी। सं

अग्निशमन दिवस पर शहीदों के प्रतीक चिन्ह पर पुष्प अर्पित करते पुवायां फायर स्टेशन के प्रभारी। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed