{"_id":"661c570fe2ce0f99a00ed754","slug":"salute-to-66-officers-and-employees-martyred-in-the-explosion-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-116806-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विस्फोट में शहीद 66 अधिकारी-कर्मचारियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विस्फोट में शहीद 66 अधिकारी-कर्मचारियों को किया नमन
Mon, 15 Apr 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाहनों को रवाना करते एफएसओ डॉ.बीएन पटेल। स्रोत
शाहजहांपुर। फायर स्टेशन सदर में रविवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू हो गया। पहले दिन उन 66 अधिकारियों और कर्मचारियों को याद किया गया, जो वर्ष 1994 में मुंबई बंदरगाह में समु्द्री जहाज में भयंकर विस्फोट में शहीद हो गए थे। इसके बाद आग से बचाव के लिए जागरूकता के लिए अग्निशमन वाहनों की रैली रवाना की गई।
सुबह शोक परेड में शहीद अग्निशमन कर्मियों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल ने अग्निशमन वाहनों की रैली को रवाना किया। वाहन खिरनीबाग, जीआईसी तिराहा, सुभाश चौराहा, रेती रोड, पुत्तू लाल चौराहा, पक्का पुल आदि होते हुए कार्यालय आए।
इस बीच आग से बचाव को लेकर प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अलावा जलालाबाद, पुवायां, अस्थायी अग्निशमन केंद्र कटरा,तिलहर, मिर्जापुर और कलान में भी आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।