फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Salaries of 33 sanitation workers withheld for failing to report to new posting locations.

Shahjahanpur News: नई तैनाती स्थल पर नहीं जाने वाले 33 सफाईकर्मियों को वेतन रोका

Fri, 10 Jul 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 33 sanitation workers withheld for failing to report to new posting locations.
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से दिसंबर में 50 सफाईकर्मियों का तबादला करके नई तैनाती दिए जाने के बाद केवल 17 कर्मियों ने काम शुरू किया है। 33 कर्मचारी अब भी पुराने स्थानों से नहीं हट रहे हैं। इस पर 33 सफाईकर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है कि एक सप्ताह में तैनाती स्थल पर नहीं जाने पर निलंबन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम में करीब 1200 सफाईकर्मी है। इनमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मी शामिल हैं। कुछ वार्डों में ज्यादा सफाईकर्मी हैं तो कुछ में कम। वार्डों में सफाई कर्मचारियों का सही अनुपात रखने के लिए दिसंबर में तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्र ने 50 सफाईकर्मियों को नई तैनाती दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद विरोध और सिफारिशों का सिलसिला शुरू हो गया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के चार्ज संभालने के बाद कई पार्षदों ने अपने क्षेत्र में कम सफाई कर्मियों के होने की शिकायत की। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि जो सफाई कर्मचारी नए तैनाती स्थल पर नहीं जा रहा है, उनका वेतन रोक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जो सफाईकर्मी नई तैनातीस्थल पर नहीं जा रहे हैं, उनका वेतन रोक दिया गया है। एक सप्ताह का नोटिस जारी किया जा रहा है। अगर तैनाती स्थल पर नहीं जाते है तो उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
- अजय त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed