फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Salaries and honoraria withheld for several teachers of schools found closed.

Shahjahanpur News: बंद मिले स्कूलों के कई शिक्षकों का वेतन-मानदेय रोका

Sun, 19 Jul 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Salaries and honoraria withheld for several teachers of schools found closed.
शाहजहांपुर। विद्यालयों के निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने कई शिक्षकों और शिक्षामित्रों के वेतन व मानदेय पर रोक लगा दी है। संबंधित कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बीईओ मदनापुर के निरीक्षण में शुक्रवार दोपहर एक बजे प्राथमिक विद्यालय चिती बंद मिला। विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक जमशेद अहमद, सहायक अध्यापक हेमंत कुमार व शिक्षामित्र नरेंद्र प्रकाश शर्मा और सुजाता सिंह तैनात हैं। बीएसए ने सभी का जुलाई माह का वेतन व मानदेय अगले आदेश तक रोकते हुए तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कांट के प्राथमिक विद्यालय बिसरा की सहायक अध्यापिका को 29 जून को अनुपस्थित रहने के मामले में पहले भेजे गए नोटिस का जवाब न देने पर रिमाइंडर जारी किया गया है। प्राथमिक विद्यालय भिठौली में 29 जून की सुबह विद्यालय बंद मिलने और रंगाई-पुताई का कार्य न होने के मामले में इंचार्ज अध्यापिका नीति सिंह, सहायक अध्यापिका प्रियंका गुप्ता तथा शिक्षामित्र वंदना देवी से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 30 जून को दोपहर 12:45 बजे निरीक्षण के दौरान कांट के प्राथमिक विद्यालय मीरपुर वैश्य बंद मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्टाफ बारी-बारी से विद्यालय आता है। मामले में सहायक अध्यापक अरुण सिंह, अंकुर ढाका और शिक्षामित्र राघवेंद्र सिंह ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। इन मामलों में जवाब न देने पर सभी का वेतन भी अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed