फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saints take birth to show the right path: Arvind

सही राह दिखाने के लिए ही अवतार लेते हैं संत : अरविंद

Mon, 22 Dec 2025 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Saints take birth to show the right path: Arvind
पुवायां के गांव नाहिल में स्वामी आत्मानंद के आश्रम पर भंडारे में शामिल दंडी स्वामी। संवाद
पुवायां। गांव नाहिल में स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि पर रविवार को प्रभात फेरी और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कई जिलों से आए दंडी स्वामियों ने भाग लिया। गांव और आसपास के लोगों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


स्वामी आत्मानंद आश्रम से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के बाद स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा की पूजा कर वस्त्र ओढ़ाए गए। इसके बाद कथा व्यास अरविंद शास्त्री और सुरेशचंद्र मिश्रा ने प्रवचन करते हुए कहा कि संत लोगों को सही राह दिखाने के लिए अवतार लेते हैं।
विज्ञापन

स्वामी आत्मानंद ने भी लोगों को सही राह दिखाई और उनकी प्रेरणा से तमाम लोग समाज हित में काम कर रहे हैं। सभी लोगों को कुरीतियों को त्यागकर संतों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। सभी लोगों को साधुओं को यथासंभव दान भी देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारे में गांव के तमाम लोगों ने दंडी स्वामियों को कंबल, वस्त्र आदि दान किए। देर शाम तक चले भंडारे में कई गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बाबा रामकैलाश वाजपेयी, स्वामी रामानंद, सर्वेश फौजी, दिनेश कुमार, महेश वाजपेयी, मुंशी वाजपेयी, प्रद्युम्नशंकर शुक्ला, सतेंद्र मोहन वाजपेयी, शिवलाल शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed