फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saiba tops the 50 meter race for primary class girls

Shahjahanpur News: प्राइमरी वर्ग की बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में साइबा अव्वल

Sat, 19 Oct 2024 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Saiba tops the 50 meter race for primary class girls
अल्हागंज में आयोजित बेसिक शिक्षा खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत करतीं सभासद क
अल्हागंज। बेसिक शिक्षा विभाग की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत लालपुर इमलिया क्षेत्र के आठ जूनियर और 24 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। बाद में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्राइमरी वर्ग की बालिकाओें की 50 मीटर दौड़ में साइबा, 100 मीटर में सुप्रिया और 200 मीटर दौड़ में साहिबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में 50 मीटर व 200 मीटर दौड़ में अभिमन्यु और 100 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र प्रथम रहे। बालकों की जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुचित, 200 मीटर में सोनू तथा 400 मीटर दौड़ में आशू प्रथम रहे।
विज्ञापन

इसी वर्ग की बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में दीपा, 200 मीटर में लक्ष्मी तथा 400 मीटर दौड़ में भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में अल्हागंज की टीम और बालिकाओं में बिचोला की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार खोखो टीम स्पर्धा में बिचोला की जूनियर टीम विजेता रही। सुलेख में अल्हागंज की लक्ष्मी राठौर प्रथम रहीं। इससे पूर्व, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विजेता बच्चों को वार्ड सदस्य कमलेश शर्मा ने पुरस्कार व मेडल प्रदान किए। इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, खेल प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, प्रतिभा दीक्षित, खेलकूद संचालक मनोज पांडेय, अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed