फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saffron procession taken out on Foundation Day

Shahjahanpur News: स्थापना दिवस पर निकाली गई भगवा यात्रा

Tue, 20 Oct 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Saffron procession taken out on Foundation Day
पुवायां में हिंदू युवा संगठन की भगवा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Archive
पुवायां। हिंदू युवा संगठन (अ) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खुटार से पुवायां तक भगवा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

खुटार के प्राचीन बालाजी धाम से यात्रा का शुभारंभ महंत अनिल पांडे, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने पूजन कर किया। यात्रा खुटार के तिकुनिया चौराहा और मुख्य बाजार से होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची। यहां संगठन के प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठित रहने की अपील की। इसके बाद यात्रा पुवायां के श्री हनुमान मंदिर, मुख्य मार्ग, डाक बंगला रोड, बंडा रोड, निगोही रोड, राजीव चौक, राजा मार्केट से होते हुए संतोषी माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री कमल दीक्षित, साहिल गर्ग, राहुल अवस्थी, शोभित तिवारी, अजय वाजपेयी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


--शिकायत पर मस्जिद के गेट का निर्माण रुकवाया
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम, सीओ को देकर पुवायां के निगोही रोड स्थित मस्जिद का गेट बिना नक्शे के बनवाने और मदरसा निर्माण पर आपत्ति जताते हुए 48 घंटे में अवैध निर्माण तोड़े जाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। एसमीएम सदानंद सरोज ने बताया कि ज्ञापन मिला था। इसको लेकर नगर पालिका की ईओ को नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि एक नोटिस नगर पालिका और दूसरा पुलिस की ओर से दिया गया है। निर्माण की अनुमति की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed