{"_id":"6500b006cdb2956d3505c3a4","slug":"safety-inspection-and-speed-trial-on-15th-september-shahjahanpur-news-c-120-1-sbly1019-5574-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल 15 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल 15 सितंबर को
विज्ञापन
शाहगढ़-कुर्रैया के बीच हुआ रेल विद्यु़तीकरण
मैलानी। मैलानी-शाहगढ़ रेलखंड के शाहगढ़ और कुर्रैया के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य का संरक्षा निरीक्षण 15 सितंबर को होगा। इसी दिन स्पीड ट्रायल भी होगा।
कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक और मैलानी-पीलीभीत रेल विद्युतीकरण परियोजना के इज्जतनगर सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि शाहगढ़-कुर्रैया के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य के संरक्षा निरीक्षण प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर पीसीईई, गोरखपुर संजय सिंघल 15 सितंबर को करेंगे। वह गोरखपुर से बरेली और बरेली से पीलीभीत ट्रेन से पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से शाहगढ़ पहुंचकर वहीं से 11 बजे निरीक्षण शुरू करेंगे। निरीक्षण के बाद ट्रैक का स्पीड ट्रायल भी होगा। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ ही इज्जतनगर मंडल के मंडलीय अफसर भी मौजूद रहेंगे।
वन विभाग की आपत्ति से रुका था विद्युतीकरण
कुर्रैया और दूधिया खुर्द के बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व का करीब पांच साै मीटर जंगल हाेने के कारण चौदह सौ मीटर की दूरी में विद्युतीकरण का काम पिछले काफी दिनाें से रुका हुआ था। इसके अलावा मैलानी से शाहगढ़ तक विद्युतीकरण का काम पहले ही हाे चुका था। एनओसी मिलते ही कार्यदायी संस्था ने अतिशीघ्र रुका हुआ काम पूरा कर पांच सितंबर को कुर्रैया से शाहगढ़ के बीच विद्युत इंजन से ट्रैक का सफल ट्रायल भी कर लिया था। संवाद
कुल 35 किमी का होगा निरीक्षण
कार्यदायी संस्था आरवीएनएल के प्रबंधक और मैलानी-पीलीभीत रेल विद्युतीकरण परियोजना के इज्जतनगर सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि पीसीईई शाहगढ़ और कुर्रैया के बीच 27 किमी और यार्ड आदि काे मिलाकर कुल 35 किमी विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया जाना है।