फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Safai Karamcharis asked for service manual from the government in the conference

सफाई कर्मचारियों ने सम्मेलन में सरकार से मांगी सेवा नियमावली

Mon, 20 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis asked for service manual from the government in the conference
शाहजहांपुर के गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद मिथलेश कुमार व विधायक हरी प्रक? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उप्र ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ और चतुर्थ श्रेणी राज्य कमज्चारी महासंघ की जिला इकाई की ओर से रविवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में संयुक्त जनपदीय सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पदाधिकारियों ने समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से सेवा नियमावली बनाने की मांग की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार व विधायक हरिप्रकाश वर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार भारती ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का ऐसा अंग है, जो काम भी करता और झूठी शिकायतों पर कार्रवाई भी झेलता है। उन्होंने 11 सूत्री मांग पत्र पढ़कर सुनाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों का किसी भी स्तर पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा। राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार ने कहा कि उच्चाकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी शिक्षित बनें और अपने समाज में साक्षरता का प्रसार करें। संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर को 11 सूत्री मांग पत्र व ज्ञापन देकर स्थानीय स्तर की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत में पहनाए चांदी के मुकुट
सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, संघ के संरक्षक एडीओ पंचायत राजेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद ब्लॉक प्रमुखों को संघ के पदाधिकारियों ने चांदी का मुकुट, पगड़ी, फूलमालाएं पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर प्रजापति, आकाश आनंद, मनोज सिंह कुशवाहा, चंद्रजीत लोधी, रावेंद्र वर्मा, उदयवीर गौतम, वीरपाल कठेरिया, जमालुद्दीन, प्रदीप गुप्ता, प्रेमपाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed