फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sadhvi Prachi expressed displeasure over non-arrest of accused in Shahjahanpur

गनर पर हमले का मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर साध्वी प्राची ने जताई नाराजगी, डीएम को दिया ज्ञापन

Sat, 12 Jul 2025 03:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Jul 2025 03:08 PM IST
सार

शाहजहांपुर में साध्वी प्राची के गनर पर 19 जून को आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। साध्वी प्राची का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने सिर्फ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे पीड़ित परिवार को खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन
Sadhvi Prachi expressed displeasure over non-arrest of accused in Shahjahanpur
साध्वी प्राची ने डीएम को दिया ज्ञापन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में गनर पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर साध्वी प्राची ने डीएम को ज्ञापन दिया है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन

 
शनिवार सुबह साध्वी प्राची गनर झंकार सिंह के परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। साध्वी प्राची ने बताया कि उनके गनर रहे झंकार सिंह और भाइयों पर 19 जून को गांव के कुछ लोगों ने हमला किया था।  
विज्ञापन


बरेली में चल रहा गनर का उपचार 
पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 21 जून को सुबह झंकार सिंह पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया। रायफल से फायर किया। आरोपी उसे मरा समझकर भाग गए थे। बरेली में गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उनके लाइसेंसी असलहों को निरस्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed