फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUVI will give a new direction to fitness and all-round development

Bareilly News: फिटनेस और सर्वांगीण विकास को नई दिशा देगा रुविवि

Thu, 02 Oct 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
RUVI will give a new direction to fitness and all-round development
बरेली। रूहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में खेल संस्कृति को मजबूत करने और छात्रों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय खेल परिषद ने ट्रायल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। ट्रायल के माध्यम से विश्वविद्यालय की टीम गठित की जाएगी, जिसे आगे इंटर कॉलेज, इंटरयूनिवर्सिटी, राज्यस्तरीय और अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

खेल परिषद की ओर से क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और अन्य खेलों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रपत्र भरकर चार अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों के लिए मैदान पर ट्रायल होंगे और प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय खेल परिषद सचिव प्रो. एसएस बेदी ने कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी ट्रायल में अपनी उपस्थिती दर्ज कराके अपने जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर खेल सचिव डॉ. नीरज कुमार ने फिटनेस को सबसे बड़ी पूंजी बताया। इस अवसर पर रुविवि प्रशासन ने छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है ताकि एक दमदार टीम का गठन किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed