ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे छह हजार चार सौ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना शुरू हो गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को छह हजार चार सौ रुपये और शहर की गर्भवती महिलाओं के लिए छह हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। इसमें शिशु की देखभाल के लिए मदद की जाएगी। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के समय मातृवंदन योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत तीन माह की गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में चेकअप के बाद एक हजार रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे। छह माह का गर्भ होने पर उनके खाते में दो हजार रुपये दिए जाएंगे। उसके बाद प्रसव होने पर महिला के खाते में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। साथ ही शिशु के टीकाकरण और देखभाल के लिए एक हजार चार सौ रुपये दिए जाएंगे। जबकि शहर की गर्भवती महिलाओं को छह हजार रुपये दिए जाएंगे। यह योजना एक जनवरी 17 से लागू मानी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को तीन किश्तों में धनराशि मिलेगी। पहले शहर की गर्भवती महिलाओं को एक हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए 1400 रुपये दिए जाते थे। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक कैलाश कुमार शर्मा ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से सर्कुलर आ गया है। मातृवंदन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मदद दी जाएगी।