{"_id":"5876799a4f1c1b7c58ba8c3f","slug":"rural-irrigation-are-the-current-death-from-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कर रहे ग्रामीण के करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई कर रहे ग्रामीण के करंट लगने से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई कर रहे ग्रामीण के करंट लगने से मौत जैतीपुर। क्षेत्र के गांव अमईपुर संडा में मंगलवार रात ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई। क्षेत्र के गांव अमईपुर संडा निवासी 60 वर्षीय आजाद पुत्र पूरन लाल गांव के ही मुख्त्यार सिंह के खेत में मजदूरी करता है। उन्हीं के खेत में वह मंगलवार रात आठ बजे ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहा था। इसी बीच लाइन ट्रिप हो गई और तार टूटकर उसके ऊपर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब दो बजे आजाद के घर न पहुंचने से घरवाले खेत पर पहुंचे। वहां पर आजाद करंट लगने से मृत पाया गया। उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ ओमप्रकाश गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आजाद की दो पुत्रियां और चार पुत्र हैं। पत्नी सुशीला व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन