फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rural City Magistrate met, continue picketing

ग्रामीण सिटी मजिस्ट्रेट से मिले, धरना जारी

Tue, 05 May 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 05 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
दबंगों द्वारा 20 बीघा गेहूं फसल काट लेने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव जगतियापुर से आए ग्रामीणों का शिष्टमंडल मंगलवार को शोषित समाज मोर्चा के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट से मिला। सिटी मजिस्ट्रेट की सलाह पर कुनबे के मुखिया रामसरन ने तिलहर जाकर एसडीएम से अपनी बात कही, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों ने कलक्ट्रेट में धरना दूसरे दिन भी जारी रखा।
विज्ञापन

रामसरन और उनके परिवार के सदस्यों ने इस मामले में गढ़िया रंगीन थाना पुलिस और अधिकारियों के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में सोमवार से कलक्ट्रेट में डेरा डाल रखा है। धरना दे रहे ग्रामीणों को अधिकारियों ने कलक्ट्रेट कैंपस से हटाने की कोशिश की, लेकिन पीड़ितों के तीखे तेवर देख अफसर पीछे हट गए। मंगलवार को दोपहर शोषित मोर्चा के प्रदेश महासचिव फकीरे लाल भोजवाल रामसरन और उनके भाइयों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी से मिले।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें समस्या के निस्तारण और कार्रवाई के लिए तिलहर की एसडीएम वंदना त्रिवेदी से मिलने का सुझाव दिया। इस पर परिवार के मुखिया रामसरन एसडीएम से मिलने तिलहर चले गए। इधर पीड़ित परिवार की अन्य महिलाओं और पुरुषों ने धरना जारी रखा। उनका कहना है कि दोषियों को सजा के साथ काटी गई फसल का दूसरे पक्ष से मुआवजा मिलने तक वह घर लौटकर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
...जब सत्याग्रही आशा से भिड़ गई महिला
अपहृत बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर दो साल से अधिक समय से कलक्ट्रेट में सत्याग्रह पर डटी बिजलीपुरा निवासी अशोक भोजवाल की पत्नी आशा से मंगलवार दोपहर उनके मोहल्ले की ही एक महिला भिड़ गई। हुआ यह कि आशा कलक्ट्रेट के धरना स्थल पर रोजाना की तरह बैठी थी। इसी दौरान कलक्ट्रेट में किसी काम से आई बिजलीपुरा की महिला ने आशा को देख कोई तीखी बात कह दी। सत्याग्रही आशा ने महिला से ऐतराज किया तो महिला भी आगबबूला हो उठी। उसने तैश में आकर चप्पल निकाली तो सत्याग्रही आशा भी चुनौती वाले अंदाज में महिला की ओर लपक पड़ी। बाद में अन्य लोगों ने आशा को समझाकर दोनों महिलाओं के बीच छिड़ा विवाद किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed