फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Run for Unity gives message of unity

Shahjahanpur News: रन फॉर यूनिटी से दिया गया एकता बनाए रखने का संदेश

Tue, 18 Nov 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Run for Unity gives message of unity
पुवायां में रन फॉर यूनिटी में शामिल एमएलसी, विधायक सहित अन्य लोग। संवाद
पुवायां। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सोमवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज से एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक चेतराम और भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया गया। यहां से काफी संख्या में लोग पैदल चलते हुए मोहम्मदी रोड से शाहजहांपुर रोड होते हुए राजीव चौक पहुंचे। नगर के कई मार्गों से गुजरने के बाद गांधी पार्क में रन फॉर यूनिटी का समापन हुआ। इस दौरान एमएलसी और विधायक ने एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता, विनायक अग्रवाल, अर्पित गुप्ता, प्रशांत पटेल, उपेंद्रपाल सिंह, सुरजन लाल, रवि गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद गौतम मौजूद रहे। रन फॉर यूनिटी में कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल, प्रेमचंद स्मारक इंटर कालेज, पुवायां इंटर काॅलेज समेत कई कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

--
देशभक्ति के गीतों पर थिरके युवा, कई जगह हुआ स्वागत
कांट। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर कस्बे में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मोहल्ला गढ़ी पूर्वी और गढ़ी पश्चिमी से गुजरी। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय मार्ग से होते हुए हाईवे पर पहुंची। यहां भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर खड़े होकर भी पुष्प वर्षा की। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा रामलीला मैदान पर समाप्त हुई।

करीब दो घंटे तक चली यात्रा में देशभक्ति गीतों पर युवा थिरकते हुए निकले। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, जिला महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख कांट श्रीदत्त शुक्ला, लालजीत राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद

पुवायां में रन फॉर यूनिटी में शामिल एमएलसी, विधायक सहित अन्य लोग। संवाद

पुवायां में रन फॉर यूनिटी में शामिल एमएलसी, विधायक सहित अन्य लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed