{"_id":"6b50eafc5fdc5aa49556ac62c894d5a1","slug":"rumours-are-trying-to-win-the-election-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों से चुनाव जीतना चाह रहे भाजपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों से चुनाव जीतना चाह रहे भाजपा प्रत्याशी
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 18 Feb 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और सपा विधायक राजेश यादव ने
विज्ञापन
एमएलसी के भाजपा प्रत्याशी जेपीएस राठौर और उनके साथियों पर चुनाव जीतने के
लिए अफवाहों का सहारा लेनेे का आरोप लगाया है। सपा कार्यालय में पत्रकारों
से वार्ता करते हुए दोनों जन प्रतिनिधियों समेत जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने
कहा कि सपाइयों को तोड़कर अपने खेमे मेें मिलाने की अफवाहें फैलाने वाले
विपक्षी उम्मीदवार और उनके समर्थकों से भ्रमित हुए बगैर सभी सपा कार्यकर्ता
जी-जान से पार्टी प्रत्याशी अमित यादव रिंकू के लिए जुटे हैं। इस मौके पर
निष्कासन के बाद पार्टी में शामिल किए गए पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार का
पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हैं। पार्टी प्रत्याशी की जीत तयशुदा देख भाजपा के उम्मीदवार ने नामांकन के दिन सपा कार्यकर्ताओं में भ्रम पैदा करने के लिए यह कहकर गलत मैसेज देने की कोशिश की कि उनके चुनाव अभियान में सपा के लोगों का भी साथ मिल रहा है। मतदान होने तक विरोधियों के इस तरह के भ्रामक बयानों से सावधान रहने की जरूरत है।
विधायक राजेश यादव, जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि अमित यादव रिंकू को सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से शानदार जीत मिलेगी।
पूर्व सांसद ने कहा कि वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के नाते सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू को जिताने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। वार्ता और पूर्व सांसद के स्वागत मेें पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, अनवर अली, सैयद रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा, आफाक अली खां आदि शामिल रहे।