फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rudra Mahayagya before the conclusion of Mumukshu Festival

Shahjahanpur News: मुमुक्षु महोत्सव के समापन से पहले रुद्र महायज्ञ

Tue, 04 Mar 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rudra Mahayagya before the conclusion of Mumukshu Festival
मुमुक्षु आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी शुकदेवानन्द का पूजन करते स्वामी चिन्मयानंद। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मुमुक्षु आश्रम में आयोजित सात दिवसीय मुमुक्षु महोत्सव का सोमवार को किए गए रुद्र महायज्ञ में पूर्ण आहुति के साथ समापन हो गया। इससे पूर्व, आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने ब्रह्मलीन स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती का अभिषेक व पूजन किया।
विज्ञापन

तत्पश्चात महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती के सानिध्य में देवी पूजन, हवन व पूर्ण आहुति संपन्न हुई। रुद्र महायज्ञ के मुख्य यजमान स्वामी सर्वेश्वरानंद रहे। यज्ञ 16 ब्राह्मणों ने आचार्य ऋषभदेव त्रिपाठी के निर्देशन में किया। महोत्सव के समापन पर महामंडलेश्वर ने कहा कि एक सप्ताह तक चली श्रीराम कथा से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हुआ है। श्रीराम कथा के श्रवण के बाद मन में किसी तरह का संशय शेष नहीं रहता। उन्होंने सभी से श्रीराम कथा के श्रवण के साथ-साथ चिंतन व मनन करके उसे अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया। कहा कि ऐसा करने से सभी कल्याण हो सकेगा। हवन-पूजन व पूर्ण आहुति की व्यवस्था में आदेश पांडेय, प्रवीण पारासर, सुभाष द्विवेदी, दिलीप त्रिवेदी, ललित शुक्ला आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर एसपी डबराल, चंद्रभान त्रिपाठी, रवि बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद का जन्मोत्सव सोमवार को आश्रम में हर्षोल्लास से मनाया गया। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के शिक्षकों व कर्मचारियों सहित तमाम गणमान्यों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed