{"_id":"61ce0351bf000500bc609b5f","slug":"ruckus-in-the-police-station-of-bku-workers-the-soldier-accused-of-indecency-shahjahanpur-news-bly470998630","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं का थाने में हंगामा, सिपाही पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं का थाने में हंगामा, सिपाही पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
भाकियू नेताओं से वार्ता करते इंस्पेक्टर पुवायां
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। थाने के एक सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (स्वराज गुट) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी केबी सिंह के समझाने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।
भाकियू के प्रदेश सचिव और शाहजहांपुर के प्रभारी अटल उपाध्याय 29 दिसंबर को कार से नाहिल चौराहे के पास खड़े हुए थे। आरोप है कि कोतवाली का एक सिपाही उनके पास पहुंचा और कार हटाने के लिए कहते हुए अभद्रता की। सिपाही ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। अटल उपाध्याय ने मामले की जानकारी संगठन के लोगों को दी तो उनमें रोष फैल गया।
बृहस्पतिवार को तमाम कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना प्रभारी केबी सिंह ने किसानों की बात को सुना और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान लौट गए। इस मौके पर सुमित कुमार, बागेश पांडे, मुनेंद्र कुमार, ब्रजेश पांडे, अनुज कुमार, विकास पांडे, मुनेंद्र कुमार, प्रकाश, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।