{"_id":"67d872a3340f3c42b903225b","slug":"rte-only-two-days-left-to-apply-in-the-final-phase-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1040-600833-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : अंतिम चरण में आवेदन करने के लिए मात्र दो दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : अंतिम चरण में आवेदन करने के लिए मात्र दो दिन शेष
Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में आवेदन करने के लिए मात्र दो दिन ही शेष बचे हैं। 19 मार्च तक ही आवेदन कर लाभ प्राप्त किया जा चुका है। इसके बाद नए सत्र में प्रवेश के लिए मौका नहीं मिलेगा। बीएसए ने लोगों से अधिक आवेदन करने की अपील की है।
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गईं हैं। इस बार चार चरणों में आवेदन की सुविधा दी गई थी। पहले चरण में लाॅटरी के माध्यम से 365, दूसरे में 420, तीसरे में 414 आवेदन किए गए थे। वर्तमान में चौथे चरण के आवेदन चल रहे हैं। अभी तक 265 आवेदन किए जा चुके हैं। 19 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए लोगों के पास अभी दो दिन का और समय है। बीएसए ने बताया कि आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड आदि की जरूरत होती है। लोग दो दिन में आवेदन कर दें ताकि नए सत्र में प्रवेश का मौका मिल सके।