{"_id":"6792951b3b7cc5a74406ad40","slug":"rs-5692-lakh-approved-for-the-maintenance-of-shaheed-museum-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-136299-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शहीद संग्रहालय के रखरखाव के लिए 56.92 लाख रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शहीद संग्रहालय के रखरखाव के लिए 56.92 लाख रुपये स्वीकृत
Fri, 24 Jan 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर स्थित शहीद संग्रहालय। संवाद
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के सामने स्थित शहीद संग्रहालय के संग्रहों के रखरखाव के लिए 56.92 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित के अनुसार हर साल रखरखाव की धनराशि उपलब्ध होती है। बताया कि प्राप्त धनराशि से संग्रहालय के चपरासी, माली व अन्य कर्मचारियों का वेतन, बिजली बिल आदि के भुगतान, संग्रहालय में होने वाले मरम्मत कार्य आदि में इसको व्यय किया जाता है। बिजली का बिल ही हर साल 15 से 16 लाख रुपये तक आ जाता है। कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भी लगभग इतना ही व्यय होता है।
बाकी धनराशि को संग्रहालय में संग्रहित वस्तुओं, बिजली उपकरणों आदि के रखरखाव में खर्च किया जाता है। बताया कि पिछले दिनों फाउंटेन खराब होने पर उसको मरम्मत करने का कार्य भी इसी धनराशि से करवाया गया था। आगे संग्रहालय में लगी अमर शहीदों की प्रतिमाओं के ऊपर छतरी लगवाने की योजना है।