फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rs 13752 missing from post office account

Shahjahanpur News: डाकघर के खाते से 13752 रुपये गायब

Mon, 31 Jul 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rs 13752 missing from post office account
पुवायां। डाकघर में एक युवक के बचत खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 13752 रुपये निकाल लिए गए। डाकघर में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला कमलबाग कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डेढ़ वर्ष पूर्व पुवायां के डाकघर में बचत खाता खुलवाया था। छह जुलाई को उनके पुत्र रचित गुप्ता ने फोन करके पांच हजार रुपये की जरूरत बताई तो उन्होंने छह जुलाई को पोस्ट ऑफिस के बचत खाते से पांच हजार रुपये निकालकर अपने पुत्र के खाते में डाल दिए। इसके बाद उनके खाते में 13752 रुपये शेष रह गए थे।
विज्ञापन


अगले दिन किसी काम से उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास किया तो भुगतान नहीं हो सका। डाकघर में जाकर बचत खाते को चेक किया तो बताया गया कि उनके खोत में कोई राशि शेष नहीं है। 13752 रुपये निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश चंद्र गुप्ता का आरोप है कि डाकघर के कई खातों से रुपये गायब हुए हैं। उन्होंने मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed