{"_id":"669d5a8bdc3738bf37020ef4","slug":"roza-railway-siding-was-jammed-by-trucks-carrying-wheat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-123279-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजा रेलवे साइडिंग पर गेहूं लेकर आए ट्रकों से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजा रेलवे साइडिंग पर गेहूं लेकर आए ट्रकों से लगा जाम
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के अटसलिया बाइपास से रोजा जाने वाले मार्ग की रेलवे साइडिंग पर खाद्यान्न रैक की लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान ट्रकों की भरमार से जाम लगना आम बात हो गई है। रविवार को खाद्यान्न खरीद कारोबार से जुड़ी कंपनी ने व्यापारियों से खरीदे गए गेहूं से भरे ट्रक रैक में लोड करने भेजे तो रेलवे साइडिंग गेट से लेकर धर्मकांटा तक जाम लग गया।
दरअसल, गेहूं लेकर आए ट्रक और ट्रैक्टर ट्राॅलियों के चालकों ने तौल जल्दी कराने के लिए धर्मकांटा की साइड में एक ओर से दोहरी लाइनें लगा दीं। ट्रकों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तीसरी लाइन सड़क के दूसरी ओर लगा दिए जाने से रोजा रोड पर दोपहर तीन बजे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
इसके बाद राहगीर अपने गंतव्य को रवाना हो सके। गेहूं लेकर आए वाहन चालकों ने बताया कि जिस कंपनी का माल लेकर आए हैं, उसका कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं हैं। न ही वहां धर्मकांटा कोई कर्मचारी मौजूद रहा जो वाहनों को एक लाइन में लगाकर तौल कराए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने रोजा के स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर बताया की रैक की लोडिंग व अनलोडिंग सें पहले थाने पर सूचना देने और रैक लगने के दौरान आरपीएफ के जवानों को भी तैनात करने पर जोर दिया है।
पत्र में कहा गया है कि श्रावण मास में कांवड़ियों के निकलने का यही रास्ता होने के कारण शनिवार, रविवार और सोमवार को रैक की लोडिंग और अनलोडिंग नहीं कराएं। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार जाम लगने की स्थिति पैदा करने वाले धर्मकांटा संचालक व अन्य लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे।