फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Royal Star won thanks to Apoorva's bowling performance.

Shahjahanpur News: अपूर्व की गेंदबाजी के दम पर जीता राॅयल स्टार

Thu, 01 Jan 2026 10:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Royal Star won thanks to Apoorva's bowling performance.
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाॅट खेलता बल्लेबाज कबीर। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में आयोजित शाहजहांपुर क्रिकेट क्लब लीग टूर्नामेंट में रॉयल स्टार ने रिजवान स्पोर्टिंग को दो विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के गेंदबाज अपूर्व ने सधी हुई गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रिजवान स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाए। कबीर ने 22 और अनुज ने 18 रनों की पारी खेली। राॅयल स्टार के गेंदबाज अपूर्व ने चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल स्टार की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। रितेश ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली। रिजवान स्पोर्टिंग के विकेटकीपर कबीर ने प्रदर्शन से छाप छोड़ी। अंपायर रिजवान व दिनेश शर्मा थे। स्कोरर आकाश बने। मैन ऑफ द मैच अपूर्व को घोषित किया गया। आयोजक मयूर ने बताया कि शुक्रवार को कोचिंग इरफान व रायल क्लब के मध्य मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आनंद ने चटकाए चार विकेट, निगोही कैपिटल्स की शानदार जीत
निगोही। निगोही प्रीमियर लीग में निगोही कैपिटल्स ने निगोही सुपरजायंट्स को 93 रनों से हरा दिया। आनंद राजपूत ने चार विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
पुवायां मार्ग पर राइस मिल मैदान पर निगोही कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 169 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज हमीद खान ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। अंत में फैज अली ने नौ गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली।

सुपरजायंट्स की ओर से दीपक राठौर और कप्तान अशर खान ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निगोही सुपरजायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम 12 ओवरों में 76 रनों पर सिमट गई। कैपिटल्स के गेंदबाज आनंद राजपूत ने दो ओवरों में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए। परवेज और फैज अली ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच आनंद राजपूत रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed