फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Royal Club won, defeated Sports Stadium 3-0

Shahjahanpur News: रॉयल क्लब विजेता, स्पोर्ट्स स्टेडियम को 3-0 से दी मात

Wed, 28 Aug 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Royal Club won, defeated Sports Stadium 3-0
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित जिला स्तरीय ओपन पुरुष वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रॉयल क्लब ने जीत लिया। इससे पहले सेमीफाइनल मैच भी खेले गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वृहद खेल प्रतियोगिता के तहत पहला सेमीफाइनल मैच केएफएल वाॅरियर्स एवं राॅयल क्लब के बीच खेला गया। इसमें केएफएल वॉरियर्स को 5-0 से हराकर रॉयल क्लब ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच पुलिस टीम और स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम के बीच हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने पुलिस टीम को 6-0 से पराजित कर दिया और फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मैच राॅयल क्लब तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम को 3-0 से परास्त कर रॉयल क्लब की टीम विजेता बनी। निर्णायकों में कौशल किशोर, श्याम कुमार, प्रमोद कुमार, शिवम राना, गौरव भारती, पंकज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया, जिला फुटबाल संघ के सचिव दिलीप शर्मा, फुटबाल कोच पंकज कुमार, रज्जन कश्यप, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रेमी, मुजाहिद अली, शकील अहमद, शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed