{"_id":"69b568aaed19e54ed5036786","slug":"rovers-and-rangers-were-inspired-to-become-active-in-the-interest-of-society-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-167966-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोवर्स और रेंजर्स को समाज हित में सक्रिय होने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोवर्स और रेंजर्स को समाज हित में सक्रिय होने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
कांट स्थित राजकीय महाविद्यालय में निपुण शिविर के शुभारंभ के दौरान मौजूद ददरौल विधायक अरविंद स
तीन दिवसीय प्रवेश और निपुण शिविर आरंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कांट। राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स का तीन दिवसीय प्रवेश और निपुण शिविर शनिवार से आरंभ हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अरविंद कुमार सिंह ने शिविर में शामिल रोवर्स और रेंजर्स को समाज हित में सक्रिय रहने को प्रेरित किया।
इससे पहले, कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार के निर्देशन में रोवर्स और रेंजर्स के मुख्य प्रशिक्षक करण कुमार पांडेय और खुशी श्रीवास्तव ने प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार साथ स्काउट एवं गाइड ध्वज फहराया। बाद में स्काउट एवं गाइड की प्रार्थना और झंडा गीत का सामूहिक गायन किया।
मुख्य अतिथि विधायक ने रोवर्स-रेंजर्स की समाज में सकारात्मक भूमिका का उल्लेख करते हुए उनसे समाज हित में तत्पर रहने की अपेक्षा की। इस मौके पर विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विद्यार्थियों के हित में कराए जा रहे कार्याें का उल्लेख किया। अंत में प्राचार्य ने विधायक सहित सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।