{"_id":"687556556c08e2d3f1021c56","slug":"route-diversion-increased-the-frequency-of-going-to-jalalabadpassengers-in-buses-decreased-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-148068-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रूट डायवर्जन से जलालाबाद जाने का फेरा बढ़ा...कम हुए बसों में यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रूट डायवर्जन से जलालाबाद जाने का फेरा बढ़ा...कम हुए बसों में यात्री
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन महीने में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हर सप्ताह शुक्रवार रात से सोमवार तक रूट डायवर्जन जलालाबाद व फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत बन रहा है। रोडवेज बसाें को लंबा फेरा लगाने की वजह से यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। उन्हें दोगुना किराया देना पड़ रहा। इसके चलते इस रूट पर सरकारी बसों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है।
फर्रुखाबाद से जल भरकर आने वाले कांवड़ यात्री कांट होते हुए गोला के लिए रवाना होते हैं। इस रूट पर सुरक्षा की दृष्टि से रूट डायवर्जन किया है। बरेली मोड़ से जलालाबाद के याकूबपुर चौराहे तक रोडवेज बस व भारी वाहनों का संचालन रोक दिया जाता है। तीन दिन कांवड़ यात्रियों की संख्या अधिक होने की संभावना के चलते जलालाबाद जाने वाले यात्रियों को कटरा-मदनापुर होते हुए रवाना किया जाता है।
परिचालकों के अनुसार, आमतौर पर बस अड्डे से जलालाबाद तक 63 रुपये किराया है। लेकिन रूट डायवर्जन की वजह से सफर 81 किलोमीटर का होने की वजह से किराया 108 रुपये हो गया। दोगुने किराये की मार पड़ने पर निगम की बसों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इसी तरह फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों को दोगुने रुपये खर्च करना पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
डग्गामार वाहनों का सफर मान रहे मुफीद
रोडवेज बसों में यात्री कम होने से डग्गामार वाहनाें को फायदा हुआ है। बरेली मोड़ से जलालाबाद तक जीप, मैजिक, ऑटो के संचालन पर रोक नहीं है। ऐसे में लोग निगम की बसों के बजाय डग्गामार वाहनों का सफर कर 30 से 40 रुपये में जलालाबाद पहुंच रहे हैं।
-- -- -- -
रूट डायवर्जन की वजह से कटरा होकर जलालाबाद बसें भेजे जाने से किराया बढ़ने से यात्री कम हुए हैं। सप्ताह में तीन दिन रूट डायवर्जन लागू रहने से दिक्कत है।
अरुण कुमार, एआरएम