{"_id":"6a7624cf4d70c3ef8a073395","slug":"roshni-secured-first-place-at-the-science-seminar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181091-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विज्ञान गोष्ठी में रोशनी को मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विज्ञान गोष्ठी में रोशनी को मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीआईसी में छात्रा को सम्मानित करते प्रधानाचार्य अनिल सिंह। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन हुआ। भाषण व मौखिक प्रतियोगिता में सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की रोशनी ने प्रथम स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
शुक्रवार को भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर गोष्ठी का शुभारंभ डीआईओएस हरिवंश कुमार ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने भाषण व मौखिक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. मोहम्मद सलीम अहमद खान, डॉ. हर्ष पाराशरी व डॉ. सारिका अग्रवाल ने रोशनी को प्रथम घोषित किया।
डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली की अनमता ने द्वितीय व रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज, भावलखेड़ा की चांदनी ने तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी मंडलस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रेमशंकर सक्सेना व सुरेंद्र पाल के संचालन में हुए आयोजन में अंकिता, सोनल शर्मा, शैफाली वर्मा, नैंसी शर्मा, अमरीन इकबाल, विवेक गंगवार का सहयोग रहा।