फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roshan and Neeraj become SP, political equations will change

रोशन और नीरज हुए सपाई, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण

Sat, 15 Jan 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roshan and Neeraj become SP, political equations will change
शाहजहांपुर/जलालाबाद। शुक्रवार को लखनऊ में हुई आयोजन में तिलहर से भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा और जलालाबाद के पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा औपचारिक तौर पर सपा में शामिल हो गए। अब जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी समीकरणों में बड़ा उलटफेर होने के आसार बन गए हैं। अभी मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टियों भाजपा और सपा के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। नए हालात में सपा का टिकट नीरज को मिलना तय माना जा रहा है। अब विधायक शरदवीर का अगला कदम क्या होगा या भाजपा किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी? इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

बसपा से 2007 और 2012 में जलालाबाद से विधायक रहे नीरज कुशवाहा 2017 में हारने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। नीरज कुशवाहा ने भाजपा से टिकट की स्थिति साफ न होने पर स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ शुक्रवार को लखनऊ में सपा का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि लखनऊ पहुंचे जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा कई प्रधान व बड़ी संख्या में नीरज के समर्थकों ने सपा ज्वाइन कर ली है। अब नीरज को ही क्षेत्र से सपा का टिकट मिलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

अभी तक अपना टिकट पक्का मान कर चल रहे सपा के वर्तमान विधायक शरदवीर सिंह खेमे में मायूसी छाई हुई है। टिकट को लेकर कई दिनों से लखनऊ में डेरा डाले शरदवीर सिंह शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ वापस घर आ गए। शरदवीर सिंह के घर पहुंचे कई समर्थकों से उन्होंने कहा कि वह अभी मनन करेंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि शरदवीर सिंह का अगला कदम क्या होगा। शरदवीर के समर्थक भी सपा की टिकट की सूची का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि टिकट की फाइनल सूची आने के बाद ही वह अपना फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भाजपा के प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। तेजी से बदले इस घटनाक्रम से क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण गड़बड़ा गए हैं। अभी तक भाजपा का झंडा लेकर घूमने वाले अब सपा का गुणगान कर रहे हैं।

रोशनलाल के सपा में आने से बगावत के आसार
रोशनलाल वर्मा के समाजवादी पार्टी में आने और तिलहर से प्रत्याशी बनाए जाने की सुगबुगाहट पर अब तक सपा से टिकट मांग रहे दावेदारों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा था। पत्र में उनसे रोशनलाल को सपा में शामिल न करने का अनुरोध किया था। शुक्रवार को औपचारिक ज्वाइनिंग के बाद पार्टी में बगावत हो सकती है। वहीं भाजपा का दावा है कि तिलहर में टिकट के लिए कई सपाई उनके संपर्क में हैं। सपा से टिकट की फाइनल सूची आने के बाद पार्टी के सामने बागी सदस्यों को सहेजना चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed