{"_id":"57b5c1474f1c1b705e6ebc2b","slug":"rosa-power-unit-stalled-the-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा पॉवर की इकाई ठप, शहर में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा पॉवर की इकाई ठप, शहर में बिजली संकट
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा थर्मल पॉवर स्टेशन में बृहस्पतिवार को दोपहर 300 मेगावाट की एक इकाई तकनीकी खराबी से ठप होने से बिजली का उत्पादन घट गया। इस कारण पैना के 220 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन की लाइनें ट्रिप हो गईं और शहर के पॉवर सब स्टेशनों को बिजली मिलनी बंद हो गई। इस कारण शहर और आसपास के हजारों उपभोक्ताओं को करीब तीन घंटे तक बिजली और पानी के संकट का सामना करना पड़ा।
पॉवर कारपोरेशन के लखनऊ सिस्टम कंट्रोल के आदेशानुसार जिला मुख्यालय को 20 घंटे बिजली सप्लाई देने के साथ दिन और रात में दो-दो घंटे की नियमित कटौती की जा रही है। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक कटौती होना आम है, लेकिन बृहस्पतिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे शहर की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे विभागीय अभियंताओं का माथा ठनक गया।
चूंकि, शहर के सभी पॉवर स्टेशनों को पैना के ट्रांसमिशन स्टेशन से बिजली फीड की जाती है। इसलिए अब्दुल्लागंज सब स्टेशन के प्रभारी अवर अभियंता विवेक पटेल ने पैना हायडिल से संपर्क करके पॉवर कट की वजह जाननी चाही। वहां के एसएसओ ने जेई पटेल कको बताया कि रोजा थर्मल पॉवर स्टेशन में बिजली उत्पादन में आई गिरावट के कारण शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
यह स्थिति अपरान्ह 3.30 बजे तक बनी रही। रक्षाबंधन त्यौहार के दिन बिजली संकट से घर आए मेहमानों की आवभगत मेें भी खलल पड़ा। तमाम घरों में जेट पंप और सब मर्सिबल पंप नहीं चल पाने से पानी का संकट बना रहा। बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद ही लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौट सकी।
00000000000000000000000000000000
पैना पॉवर स्टेशन की किसी लाइन में कोई खराबी नहीं आई। दोपहर 12 बजे के बाद रोजा थर्मल पॉवर प्लांट में एक इकाई से बिजली मिलनी बंद हो जाने से ट्रांसमिशन लाइन ट्रिप हो गई। ट्रांसमिशन की दूसरी लाइन ट्रिप होने पर कंट्रोल के आदेश पर शहर की बिजली सप्लाई रोकनी पड़ी।
-विनय स्वामी, एसडीओ, पैना पॉवर ट्रांसमिशन स्टेशन