फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rohilkhand University emerged as the winner in the penalty shootout.

Shahjahanpur News: पेनल्टी शूटआउट में रुहेलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता

Fri, 16 Oct 2026 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand University emerged as the winner in the penalty shootout.
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर फुटबाल प्रतियोगिता में दम दिखाते ​खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतरमहाविद्यालय महिला एवं पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट-ट्रायल 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने मेजबान टीम को 3-2 से हराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीएफ कॉलेज, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली कॉलेज, डीआरए राजकीय डिग्री कॉलेज, बिसौली, राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरपुर, महाराजा अग्रसेन कॉलेज और स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। टीमों के मध्य मुकाबले कराए गए। फाइनल में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में जीएफ कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में पर्यवेक्षक डॉ. संदीप अवस्थी और एसपी सिंह रहे। संचालन डॉ. मंसूर अहमद सिद्दीकी ने किया। अंत में क्रीड़ा सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज कुमार, मैच रेफरी दिलीप कुमार, कौशल कुमार, प्रवीण कुमार, संजीव सिंह, फरदीन व शोभित,जीएफ कॉलेज के क्रीड़ा संरक्षक प्रो फैयाज, डॉ.शहजाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed