{"_id":"625b20520cf4ae2c92066202","slug":"robbery-disclosed-from-employee-of-cash-management-company-five-arrested-shahjahanpur-news-bly4817281193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी से लूट का खुलासा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी से लूट का खुलासा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी के पास आठ अप्रैल को रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी मोहम्मद परवेज के साथ हुई लूट का एसओजी व सदर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करने के बाद ओसीएफ रामलीला मैदान के पास से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
आठ अप्रैल को तारीन जलालनगर निवासी मोहम्मद परवेज रोजाना की तरह चार लाख 18 हजार रुपये लेकर टाउन हॉल स्थित स्टेट बैंक में जमा करने के लिए निकले थे। रास्ते में गदियाना रोड पर बाइक रोककर वह मोबाइल से बात करने लगे, कि इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने बैग उठाया और भाग गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। दिनदहाड़े लूट की वारदात को एसपी एस आनंद ने गंभीरता से लेते हुए खुलासे के निर्देश दिए। थ
थाना सदर बाजार के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार व एसओजी प्रभारी रोहित सिंह को खुलासे के लिए लगाया गया। सीओ सिटी सरवणन टी ने बताया कि अभियुक्तों की तलाश के लिए 300 सीसीटीवी कैमरे तलाशे गए। उसमें मिली फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात रामलीला मंच से पहले पार्क की तरफ चौकी कैंट क्षेत्र से घेराबंदी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की बात को स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर बरामदगी की गई। सीओ ने बताया कि चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी सुधांशु सिंह व हर्षित मिश्रा, सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बादशाहनगर निवासी अभिनव, बंडा के नभीची गांव निवासी वैभव मिश्रा व हाल पता आरपीएफ कॉलोनी और मोहल्ला चौक भाटन टोला निवासी उत्कर्ष शर्मा ने वारदात को करना कुबूल किया है।
विज्ञापन
यह हुई बरामदगी
-पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर तीन लाख 15 हजार नौ सौ रुपये, एक बाइक, स्कूटी, चार मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।
दो अभियुक्त कंपनी में करते थे पहले काम
-पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पहले हथौड़ा गांव में कैश मैनेजमेंट कंपनी का आफिस था। उस समय हर्षित मिश्रा वहां पर काम करता था। हर्षित को पता था कि दोपहर बाद नकदी कलेक्ट कर जमा करने किया जाता है। करीब डेढ़ महीने पहले हर्षित ने नौकरी छोड़ दी थी। इसी तरह सुधांशु भी पहले इस कंपनी में नौकरी करता था।
रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया, बचने को बदले कपड़े
-पुलिस ने बताया कि हर्षित और सुुधांशु ने अपने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी। कई दिन तक रेकी करने के बाद नकदी ले जाने वाले की लोकेशन को ट्रेस किया। बाइक सवार दो युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और पुवायां रोड से मोहम्मदी रोड होते हुए शाहबाद निकल गए। रास्ते में सेहरामऊ दक्षिणी से आगे दोनों अभियुक्तों ने पुलिस से बचने के लिये कपड़े बदले और हरदोई निकल गए। रुपयों का बंटवारा करने के लिए आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।