फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways buses will not run until 12 noon

12 को दोपहर तक नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

Fri, 09 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Fri, 09 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not run until 12 noon
bus - फोटो : अमर उजाला
बारावफात जुलूस के मद्देजनर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

हथौड़ा चौराहा, रामनगर तिराहा और गदियाना चुंगी से होगा वाहनों का संचालन

 शहर में बारावफात के जुलूस के मद्देनजर 12 दिसंबर को ट्रैफिक डायवर्ट करने का फैसला लिया गया है। तय हुआ है कि सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन नहीं होगा। 
परिवहन निगम के शाहजहांपुर डिपो के एआरएम रामबहादुर यादव और टीएसआई मो. इश्यिताक ने शुक्रवार को होने वाले रूट डायवर्जन का ब्योरा जारी किया। रोडवेज बस स्टैंड से चलने वाले सभी टेंपो, टैक्सी आदि वाहन दुर्गा होटल और टाउन हॉल की तरफ  न जाकर पीडब्लूडी तिराहे की ओर से जाएंगे। बरेली मोड़ से रोडवेज बसस्टैंड की ओर आने वाले वाहन राजघाट से केरूगंज की ओर होकर निकलेंगे। राजघाट से कनौजिया और कच्चा कटरा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। निगोही की ओर से आने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक गदियाना चुंगी पर रोके जाएंगे। पुवायां की ओर से आने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन रामनगर तिराहे पर रोके जाएंगे। इसी अवधि में  मोहम्मदी, सीतापुर और हरदोई की ओर से आने वाले छोट-बड़े सभी वाहनों को हथौड़ा चौराहे पर रोका जाएगा।
विज्ञापन

मोहम्मदी, लखीमपुर, सीतापुर और हरदोई जाने वाली बसें हथौड़ा चौराहे से संचालित होंगी। बरेली, फर्रुखाबाद के लिए बसें बरेली मोड़ से चलेंगी। पुवायां, मैलानी, पलिया जाने वाली बसें रामनगर तिराहे से संचालित होंगी। शाहजहांपुर से हरदोई जाने वाली प्राइवेट बसें हथौड़ा चौराहे से मिलेंगी। रोजा से चलने वाली कोयले के रैक की गाड़ियां (बजाज एनर्जी) सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी जबकि इसी दौरान यह प्रतिबंध खाद की गाड़ियों पर भी लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed