{"_id":"64e118169a100a86aa0fdda4","slug":"roadways-buses-did-not-ply-on-kanwar-road-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-3218-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांवड़ मार्ग पर नहीं चलीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांवड़ मार्ग पर नहीं चलीं रोडवेज बसें
विज्ञापन
जलालाबाद में वाहनों को रोकने हेतु लगा बैरियर।संवाद
जलालाबाद। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा लागू की गई साप्ताहिक रूट डायवर्जन व्यवस्था को लेकर शनिवार को सख्ती बरकरार रही। कार, ऑटो, टाटा मैजिक आदि छोटे वाहनों को छोड़कर सभी तरह के भारी वाहन व रोडवेज बसें बंद रहीं। यह व्यवस्था जलालाबाद क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर भी लागू होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
पहले हर सप्ताह शुक्रवार रात से सोमवार रात तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था केवल शाहजहांपुर रोड के लिए की गई थी। उसमें भी रोडवेज बस संचालन की व्यवस्था थी। बृहस्पतिवार को कांवड़ियों के साथ हुए हादसे के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी। रूट डायवर्जन में समय का इजाफा करने के साथ ही बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर भी छोटे वाहनों को छोड़कर अन्य सभी तरह के वाहनों का संचालन रोक दिया है।
शनिवार को केवल शाहजहांपुर रोड पर ही ई-बसों का संचालन हुआ। अन्य सभी रूट पर रोडवेज बसें संचालित नहीं हुईं। बसों का संचालन रुक जाने से फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर समेत विभिन्न स्थानों को जाने वाले लोग परेशान होकर इधर-उधर घूमते रहे। इन दिनों स्नातक तृतीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा भी चल रही है। इस कारण छात्र-छात्राओं को शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद के अलावा बरेली जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों की रही मौज
बसों का संचालन बंद होने से लोगों के आवागमन का डग्गामारी ही सहारा बना हुआ है। शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद रोड पर जीप व ऑटो संचालक लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर क्षमता से अधिक सवारियां भरकर दौड़ लगा रहे हैं।