फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways buses are passing through bypass without stopping at Alhaganj station

Shahjahanpur News: अल्हागंज स्टेशन में ठहरे बगैर बाइपास से निकल रहीं रोडवेज बसें

Thu, 22 May 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are passing through bypass without stopping at Alhaganj station
अल्हागंज में बदहाल पड़ी रोडवेज बस अड्डा की कैंटीन। संवाद
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे बना रोडवेज स्टेशन सिर्फ दिखावटी बन गया है। लंबी दूरी की अधिकांश बसें सीधे हाईवे के बाइपास से आगे निकल जाती हैं। इस कारण बाहर जाने वालों को सर्दी, गर्मी और बरसात में मौसम की मार सहते हुए हाईवे पर बसों का इंतजार करना होता है।
विज्ञापन

दूरदराज के गांवों से आने वाले लोग कहीं बाहर जाने के लिए बस स्टेशन पर पहुंचते हैं तो उन्हें वहां वीरानी नजर आती है। ऐसे में उन्हें लौटकर हाईवे पर आकर बसों में सवार होना होता है। ऐसे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी असुविधा होती है। उधर, स्टेशन परिसर में प्रकाश और सफाई व्यवस्था चौपट है। यात्रियों के बैठने को बेंच तक नहीं हैं। स्टेशन के अंदर बसें नहीं आने से गेट से अंदर परिसर तक अतिक्रमण है। स्टेशन का अहाता कबाड़ हो चुके वाहनों से घिरा है।
विज्ञापन

बसों को स्टेशन पर ठहराव देने के लिए चेयरमैन शिवानी वर्मा समेत कई लोग डीएम से अनेक बार मांग कर चुके हैं। गत वर्ष एआरएम के निर्देश पर शाहजहांपुर व फर्रुखाबाद डिपो की बसें कुछ दिन तक स्टेशन से यात्री लेती रहीं, लेकिन अब कोई बस वहां नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वर्जन
अल्हागंज बस स्टेशन के फर्श की तुलना में हाईवे काफी ऊंचा बना दिए जाने से बसाें को अंदर ले जाने और बाहर निकालने में दिक्कत हो रही है। इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से परिवहन निगम मुख्यालय को भी अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही निगम की सर्वे टीम आकर समस्या का समाधान खोजेगी।

-राम प्यारे प्रसाद, एआरएम, शाहजहांपुर डिपो
000
अल्हागंज स्टेशन में बसें नहीं रुकने की समस्या मेरे संज्ञान में है। इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर से वार्ता भी हुई है। उन्होंने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। जलालाबाद के बस स्टेशन को उन्नत बनाना भी हमारी कार्य योजना में शामिल है।
-हरिप्रकाश वर्मा, विधायक, जलालाबाद
000

अल्हागंज में बदहाल पड़ी रोडवेज बस अड्डा की कैंटीन। संवाद

अल्हागंज में बदहाल पड़ी रोडवेज बस अड्डा की कैंटीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed