{"_id":"686e4a85f15659009d05b6bc","slug":"roadways-bus-hits-car-driver-dies-in-shahjahanpur-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मारी कार को टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मारी कार को टक्कर, चालक की मौत
Wed, 09 Jul 2025 04:25 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Jul 2025 04:25 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में पीलीभीत निवासी कार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी बस से हुई टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरपुर चौराहे के पास बुधवार को ईको कार और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार पीलीभीत जिले के कोतवाली के मोहल्ला कटरा निवासी राजपाल वर्मा (36 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस ने उनके परिजन को सूचना भेजी है।
विज्ञापन
हादसा बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। फर्रुखाबाद डिपो की बस काफी तेज गति से जा रही थी। तभी कार सामने आने पर टक्कर हो गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार चालक राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें लेकर सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने बस की सवारियों को दूसरे वाहन से रवाना कर दिया।
विज्ञापन