फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadway buses collided on the highway due to fog six people injured in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: हाईवे पर कोहरे के कारण टकराईं रोडवेज बसें, चालक-परिचालक समेत छह लोग घायल

Tue, 06 Jan 2026 02:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 02:31 PM IST
सार

शाहजहांपुर जनपद में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया, जिसकी वजह से हाईवे पर रोडवेज की दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में चालक-परिचालक समेत छह लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Roadway buses collided on the highway due to fog six people injured in Shahjahanpur
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर जनपद में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव दौलतियापुर के पास दिल्ली जा रही शाहजहांपुर डिपो की बस और फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही रुहेलखंड डिपो की बस आमने-सामने टकरा गईं। हादसे की वजह कोहरा रहा। हादसे में छह लोगों को चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। हाईवे पर अचानक आए गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में कोहरे के कारण बसें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में चालक व परिचालक सहित छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


रुहेलखंड डिपो के बस चालक थाना कांट के गांव मल्हपुर निवासी रोहित तथा शाहजहांपुर डिपो के परिचालक अल्हागंज के गांव इस्लामगंज निवासी सुधीर को गंभीर चोट के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य चार घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल 
जलालाबाद के बदनापुर गांव के रामसेवक, इसी गांव की राजवंतो और उनका 12 वर्षीय बेटा राहुल, कांट के मल्लपुर गांव के  रोहित, अल्हगंज के इस्लामगंज गांव के सुधीर, मिर्जापुर के रहने वाले मनोज कुमार घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed