{"_id":"680158629ac323240905dee1","slug":"roads-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-1874-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-141838-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 18.74 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 18.74 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें
Fri, 18 Apr 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
खुटार में बेला हरनहाई मार्ग के चौड़ीकरण का बटन दबाकर शिलान्यास करते विधायक चेतराम। स्रोत विधाय
- फोटो : mathura
खुटार। विधायक चेतराम ने बृहस्पतिवार को खुटार-पूरनपुर मार्ग से गांव बेला, नवदिया, हरनहाई संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इससे बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
क्षेत्र के उत्तर के तमाम गांव पहले सेहरामऊ उत्तरी थाने से जुड़े थे, जो पूर्व में शाहजहांपुर जिले में था। बाद में पुवायां तहसील के 94 गांव काटकर पीलीभीत की पूरनपुर तहसील में शामिल कर लिए गए थे। जो गांव पीलीभीत में शामिल किए गए थे। वहां पर उम्मीद के मुताबिक विकास नहीं हो सका। इसका असर शाहजहांपुर से जुड़े गांवों पर भी पड़ा और ये विकास की दौड़ में पिछड़ गए थे।
खुटार-पूरनपुर मार्ग से गांव बेला, नवदिया नवाजपुर, हरनहाई, बुधेली, खांडेपुर, भरकलीगंज, बरूआ, तुलापुर, कोल्हूगाढ़ा, नवदिया दरोदग्रह, ढाका, गोरा रायपुर, महादेव आदि गांवों के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत होती हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पूजा मिश्रा के पति प्रवीण मिश्रा सहित गांव के लोग काफी समय से दस किमी रोड बनवाने और चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। विधायक चेतराम ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से रोड निर्माण और चौड़ा कराने की मांग की थी। अब इस मार्ग को मंजूरी मिल गई है। 18 करोड़ 74 लाख 70 हजार की लागत वाली 10.10 किमी रोड बनने से आवागमन आसान हो जाएगा।
आशीष सिंह, देवेश गुप्ता, विजयशंकर अवस्थी, रामप्रकाश मिश्र, मनोज त्रिवेदी, नवनीत दीक्षित, करिमुर्ररजा, साजिद गाजी, देव पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।